By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने लिया संन्यास
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने लिया संन्यास

Last updated: 20.01.2026 2:35 pm
Anjali Dadhich
Published: 20.01.2026

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलिंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल ने प्रोफेशनल बैडमिंटन से संन्यास की घोषणा कर दी है। 35 वर्षीय साइना ने यह खुलासा एक पॉडकास्ट के दौरान किया, जहां उन्होंने बताया कि घुटनों में लगातार दर्द और आर्थराइटिस की समस्या के कारण अब उनके लिए शीर्ष स्तर पर खेलना संभव नहीं रह गया है। साइना आखिरी बार जून 2023 में सिंगापुर ओपन में कोर्ट पर नजर आई थीं।

पॉडकास्ट में साइना ने कहा, “मैंने दो साल पहले ही खेलना लगभग बंद कर दिया था। मैंने अपने नियमों पर खेला और अपने ही नियमों पर छोड़ा। इसलिए मुझे कभी औपचारिक घोषणा जरूरी नहीं लगी।” उन्होंने साफ किया कि यह फैसला अचानक नहीं, बल्कि लंबे समय से चल रही शारीरिक परेशानियों के चलते लिया गया है।

साइना ने बताया कि उनके घुटनों का कार्टिलेज पूरी तरह घिस चुका है और उन्हें आर्थराइटिस हो गया है। उन्होंने कहा, “जब आप खेल ही नहीं पा रहे, तो वहीं रुक जाना चाहिए। पहले मैं दिन में 8–9 घंटे ट्रेनिंग करती थी, लेकिन अब मेरे घुटने 1–2 घंटे में ही जवाब दे देते हैं। इसके बाद सूजन आ जाती है। ऐसे में करियर को और खींचना संभव नहीं था।”

साइना नेहवाल भारत की बैडमिंटन इतिहास की सबसे बड़ी खिलाड़ियों में से एक रही हैं। उन्होंने लंदन ओलिंपिक 2012 में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा और ओलिंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं। साइना ने तीन ओलिंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन किया।

रियो ओलिंपिक 2016 के दौरान लगी घुटने की चोट ने उनके करियर को काफी प्रभावित किया, लेकिन इसके बावजूद साइना ने हार नहीं मानी। उन्होंने 2017 वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल और 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर शानदार वापसी की। हालांकि, घुटनों की समस्या बार-बार उभरती रही। 2024 में उन्होंने सार्वजनिक रूप से बताया था कि आर्थराइटिस के कारण खेलना बेहद मुश्किल हो गया है।

साइना नेहवाल को 2009 में अर्जुन अवॉर्ड और 2010 में देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा गया। वर्ष 2015 में उन्होंने वर्ल्ड बैडमिंटन रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल किया और यह उपलब्धि पाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। साइना का संन्यास भारतीय खेल जगत के लिए एक युग के अंत के रूप में देखा जा रहा है।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account