By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: अधिकारियों का जमीनी स्तर पर सक्रिय रहना ही योजनाओं की सफलता की कुंजी- पंचायतीराज मंत्री 
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

अधिकारियों का जमीनी स्तर पर सक्रिय रहना ही योजनाओं की सफलता की कुंजी- पंचायतीराज मंत्री 

Last updated: 01.04.2026 2:14 pm
Anjali Dadhich
Published: 01.04.2026

पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने उदयपुर प्रवास के दौरान पंचायती राज विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली। जिला परिषद सभागार में विभाग की प्रमुख योजनाओं की प्रगति का गहन मूल्यांकन करते हुए अधिकारियों को जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

पंचायती राज मंत्री ने स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण), अन्नपूर्णा रसोई (ग्रामीण), अटल ज्ञान केंद्र, प्रधानमंत्री आवास, स्वामित्व योजना, मुख्यमंत्री जन स्वावलंबन अभियान सहित अन्य योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में विधायक ताराचंद जैन, फूलसिंह मीणा, पूर्व उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। संभाग के सभी जिलों के जिला परिषद सीईओ, एसीईओ, बीडीओ और सहायक अभियंता भी बैठक में उपस्थित रहे। 

रात्रि विश्राम को लेकर सख्त निर्देश—

पंचायती राज मंत्री दिलावर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि गांवों की वास्तविक स्थिति समझने के लिए फील्ड में समय देना जरूरी है। उन्होंने प्रतिमाह कम से कम चार रात्रि विश्राम गांवों में अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि अधिकारी सायंकाल 6 बजे से प्रातःकाल 6 बजे तक गांव में ही रुकें, तभी ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकेगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों का जमीनी स्तर पर सक्रिय रहना ही योजनाओं की सफलता की कुंजी है। रात्रि विश्राम के दौरान ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने ग्राम पंचायत और ब्लॉक स्तर पर होने वाली जनसुनवाई में अधिकारियों को अनिवार्यतः उपस्थित रहते हुए आमजन को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही तय बैठकों का नियमित आयोजन कर उसमें स्वीकृतियों के प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए।

अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश—

मंत्री दिलावर ने स्पष्ट कहा कि गांवों में श्मशान, खेल मैदान, तालाब और सार्वजनिक रास्तों पर किए गए अतिक्रमण को सख्ती से हटाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिना किसी दबाव में आए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि सार्वजनिक संसाधनों का संरक्षण हो सके।

सफाई व्यवस्था और कचरा प्रबंधन पर जोर—

उन्होंने गांवों में नियमित सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि कचरा संग्रहण की व्यवस्था सुव्यवस्थित होनी चाहिए। कचरे की छंटनी (सेग्रिगेशन) पर विशेष ध्यान दिया जाए और सफाई कार्य में लगे कार्मिकों को न्यूनतम मजदूरी से अधिक पारिश्रमिक सुनिश्चित किया जाए।

भूमिहीन परिवारों को प्राथमिकता—

मंत्री ने विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू भूमिहीन परिवारों को प्राथमिकता से पट्टा अथवा भू-आवंटन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन वर्गों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम उठाना आवश्यक है।

जवाबदेही और परिणाम पर जोर—

बैठक में मंत्री ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ जवाबदेही तय करने पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक योजना की नियमित मॉनिटरिंग करें और तय समयसीमा में लक्ष्य प्राप्त करें। इस दौरान विभागीय कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा के अनुरूप ग्रामीण विकास को गति देने में किसी भी स्तर पर ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी कार्यालयों को पॉलीथीन मुक्त बनाने पर भी जोर दिया।

प्रवेश उत्सव पोस्टर का विमोचन—

मंत्री मदन दिलावर ने संस्कृत शिक्षा विभाग के नवीन प्रवेश उत्सव अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। पोस्टर में विद्यालयों में प्रवेश लेने के उपरांत विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई है।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account