राज्यसभा के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार अलका सिंह और सतीश पूनिया ने को नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से यहाँ विधानसभा में शिष्टाचार भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने दोनों उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दीं। दोनों उम्मीदवारों ने विधानसभा अध्यक्ष देवनानी का अभिवादन किया।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व अजेय कुमार मिले – विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की यहां विधान सभा में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार से मुलाकात हुई। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से दोनों की यह शिष्टाचार भेंट थी।


