By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: अब अयोध्या-काशी की तर्ज पर होगा खाटूश्याम मंदिर का विकास, कथा पांडाल और थ्री लेयर पार्किंग सहित मिलेंगी 19 नई सुविधाएं
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

अब अयोध्या-काशी की तर्ज पर होगा खाटूश्याम मंदिर का विकास, कथा पांडाल और थ्री लेयर पार्किंग सहित मिलेंगी 19 नई सुविधाएं

Last updated: 28.10.2025 6:31 pm
Anjali Dadhich
Published: 28.10.2025

खाटूश्याम मंदिर को अयोध्या-काशी की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से विकसित किया जा रहा है। 250 बीघा में कथा पांडाल, थ्री-लेयर पार्किंग, ओपन थिएटर, डिजिटल दर्शन समेत 19 सुविधाएं तैयार की जाएंगी।

खाटूश्यामजी का आस्थाधाम भव्य आध्यात्मिक अनुभव बनने जा रहा है। केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के तहत मिले 87 करोड़ के बजट से राज्य सरकार खाटू को अयोध्या और काशी की तर्ज पर विकसित करने में जुट गई है। 250 बीघा भूमि पर कथा पांडाल, ओपन थिएटर, फूडकोर्ट, थ्री-लेयर पार्किंग और डिजिटल दर्शन जैसी 19 सुविधाएं श्रद्धालुओं को एक नया अध्यात्मिक संसार देंगी। इस योजना की उपमुख्यमंत्री स्तर पर मॉनिटरिंग हो रही है ताकि मार्च 2026 तक यह सपना साकार हो सके।

पर्यटन विभाग और राज्य सड़क विकास निगम ने मंदिर व परिसर का कायाकल्प शुरू कर दिया है। यहां अयोध्या और काशी विश्वनाथ की तर्ज पर भव्य कॉरिडोर का भी निर्माण होगा। योजना के तहत श्रद्धालुओं की सुविधा के हिसाब से आधुनिक टॉयलेट ब्लॉक भी तैयार होगा।

18 घंटे बाद खुले श्याम के पट

18 घंटे की प्रतीक्षा के बाद जब सोमवार शाम 5 बजे लखदातार श्याम सरकार के पट खुले तो पूरा खाटू धाम भक्ति भाव से गूंज उठा। मुख्य मैदान में लंबी कतारों में खड़े श्रद्धालु दोनों हाथ जोड़कर जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे। दरबार में पहुंचते ही भक्तों ने खाटू नरेश को गुलाब, गजरा, इत्र, नारियल व प्रसाद अर्पित कर परिवार के सुख-समृद्धि की मनोकामना की। गौरतलब है कि तिलक शृंगार व विशेष सेवा पूजा के कारण रविवार रात मंदिर के कपाट आम दर्शनार्थ बंद कर दिए गए थे, जो सोमवार को खोले गए।

सालाना करोड़ों श्रद्धालु आते हैं

खाटूश्यामजी मंदिर दर्शन करने के लिए प्रतिवर्ष तीन से चार करोड़ श्रद्धालु आते हैं। क्योंकि देशभर से धार्मिक पर्यटन पर आने वाले लोग गोविंददेवजी मंदिर से धार्मिक पर्यटन की शुरुआत करते हैं और इसके बाद वे खाटूश्याम,जीण माता शेखावाटी के मंदिरों के दर्शन करते हैं। सबसे ज्यादा लोग होली, दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों पर खाटूश्याम मंदिर पहुंचते हैं।

थ्री लेयर पार्किंग की सुविधा भी

सूत्रों का यह भी कहना है कि खाटूश्याम रेलवे स्टेशन का निर्माण भी खाटूश्याम मंदिर की तर्ज पर कराया जाएगा। वहीं खाटूश्याम की पौराणिक महत्व की गाथाओं को डिजिटल प्रसारण भी यहां आने वाले भक्त देख व सुन सकेंगे। पर्यटन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वाहनों की पार्किंग की समस्या को देखते हुए यहां थ्री लेयर पार्किंग सुविधा भी विकसित की जाएगी।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account