By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेड:  संजू सैमसन CSK पहुंचे, जडेजा-करन RR में शामिल
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेड:  संजू सैमसन CSK पहुंचे, जडेजा-करन RR में शामिल

Last updated: 15.11.2025 1:53 pm
Anjali Dadhich
Published: 15.11.2025

चेन्नई ने अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और सैम करन के बदले राजस्थान के साथ सैमसन को ट्रेड किया है

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन आईपीएल 2026 सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में शामिल हो गए हैं। चेन्नई ने अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और सैम करन के बदले राजस्थान के साथ सैमसन को ट्रेड किया है। सीएसके ने शनिवार को इस डील की पुष्टि कर दी है। राजस्थान ने जडेजा को 14 करोड़ रुपये और करन को 2.4 करोड़ रुपये में ट्रेड किया है। वहीं, सैमसन 18 करोड़ रुपये की फीस पर चेन्नई से जुड़े हैं। 

आईपीएल 2026 के लिए होने वाली मिनी नीलामी से पहले सभी टीमों को शनिवार तक रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची सौंपनी है। इससे पहले ही सीएसके ने जडेजा और करन के बदले सैमसन को ट्रेड करने का एलान कर दिया है। सैमसन और जडेजा को लेकर सीएसके और राजस्थान के बीच डील पहले ही पक्की हो गई थी और अब इसका आधिकारिक एलान भी गया है।

सीएसके ने बताया सबसे कठिन फैसला

सीएसके के प्रबंध निदेशक केएस विश्वनाथन ने कहा, किसी भी टीम के सफर में बदलाव कभी आसान नहीं होता। रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी, जो एक दशक से भी ज्यादा समय से फ्रेंचाइजी का अभिन्न अंग रहे हैं और सैम करन जैसे खिलाड़ी को टीम से बाहर करना टीम के इतिहास में लिए गए सबसे मुश्किल फैसलों में से एक है। यह निर्णय जडेजा और करन दोनों के साथ आपसी समझ से लिया गया। हम जडेजा के असाधारण योगदान और उनके द्वारा छोड़ी गई विरासत के लिए अत्यंत आभारी हैं। हम जडेजा और करन दोनों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं। हम संजू सैमसन का भी स्वागत करते हैं जिनकी कुशलता और उपलब्धियां हमारी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करती हैं। यह निर्णय बहुत सोच-समझकर, सम्मानपूर्वक और दीर्घकालिक दृष्टि से लिया गया है

दूसरी तरफ, सैम करन 2021 में आईपीएल जीतने वाली सीएसके टीम का हिस्सा थे। इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर ने आईपीएल 2020, 2021 और 2025 में सीएसके का प्रतिनिधित्व किया है। करन ने आईपीएल में चेन्नई के लिए 28 मैचों में हिस्सा लिया है और 356 रन बनाने के साथ ही 23 विकेट भी लिए हैं।

सीएसके के अहम सदस्य थे जडेजा

रवींद्र जडेजा 2012 से सीएसके के मुख्य खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। यह ऑलराउंडर 2018, 2021 और 2023 में तीन आईपीएल विजेता सीएसके टीम का हिस्सा रहा है। जडेजा ने सीएसके के लिए 150 से ज्यादा विकेट लिए हैं और टीम के लिए 2300 से ज्यादा रन भी बनाए हैं। संजू सैमसन के पास अपार अनुभव हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 4500 से ज्यादा रन बनाए हैं। सैमसन एक दशक से भी ज्यादा समय से आईपीएल खेल रहे हैं और उन्होंने टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व किया है। सैमसन ने पांच आईपीएल सीजन (2021 से 2025 तक) में राजस्थान रॉयल्स का नेतृत्व किया है। उनके नेतृत्व में राजस्थान रॉयल्स 2022 सीजन के फाइनल में पहुंची थी।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account