By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: आईपीएल के आयोजन के लिए समस्त आवश्यक इंतजाम हों सुनिश्चित- जयपुर जिला कलक्टर ने अधिकारियों को दिये निर्देश
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

आईपीएल के आयोजन के लिए समस्त आवश्यक इंतजाम हों सुनिश्चित- जयपुर जिला कलक्टर ने अधिकारियों को दिये निर्देश

Last updated: 16.04.2026 1:07 pm
Anjali Dadhich
Published: 16.04.2026

राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग द्वारा आईपीएल 2026 के आयोजन के सम्बन्ध में प्रदत्त निर्देशों व जयपुर में आईपीएल के आयोजन के दौरान दर्शकों की सुरक्षा सहित आयोजन से जुड़े सभी इंतजामों के लिए समस्त निर्धारित मानदंडों की पालना सुनिश्चित करने के संबंध में जिला कलक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई।

जिला कलक्टर ने राज्य मानवाधिकार आयोग द्वारा आईपीएल 2026 के आयोजन के संबंध में प्रदत्त निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के निर्देश राजस्थान रॉयल्स के प्रबंधक, राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद्च व बीसीसीआई के प्रतिनिधियों को दिये हैं। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, अव्यस्क बच्चों, नन्हें बालकों हेतु यथायोग्य आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने, दिव्यांगों के लिए दर्शक दीर्घा पहुंचने के लिए पृथक से रेम्प की व्यवस्था करना, दिव्यांगों के लिए शौचालयों की व्यवस्था करना, पश्चिम ब्लॉक क्षेत्र में दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों हेतु रेम्प की व्यवस्था करना, उचित मूल्य पर मैच टिकट उपलब्धता सुनिश्चित करना, सुरक्षा की दृष्टि आकस्मिक आपात व्यवस्था सुनिश्चित करना दिन के समय आयोजित होने वाले मैचों में दर्शकों के लिए निःशुल्क पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिये। जिला रसद अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को मैच के आयोजन के दौरान परोसे जाने वाले भोजन एवं अन्य खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता जांच करने एवं अस्थाई रसोइयों में साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है।

बैठक में जिला कलक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी सहयोग एवं समन्वय स्थापित करते हुए सुरक्षा एवं बचाव की प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने एवं क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को स्टेडियम में एंबुलेंस मय प्रशिक्षित चिकित्सकीय दल की तैनाती करने, अलग-अलग स्थानों पर मेडिकल कियोस्क स्थापित करने, स्वच्छता व्यवस्था व निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी उन्होंने दिये हैं, सुरक्षा की दृष्टि से दर्शकों की सघन तलाशी करने, आयोजन स्थल पर पर्याप्त मात्रा में अग्निशमन वाहनों एवं यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, दिव्यांगों के दर्शक दीर्घा तक पहुंचने के लिए पृथक से रैम्प एवं शौचालय की व्यवस्था, आईपीएल के दौरान भीड़ नियंत्रण, आपात स्थिति में बचाव कार्य सहित अन्य जरूरी व्यवस्था बनाये रखने के लिए चप्पे चप्पे पर आवश्यकतानुसार डीक्यूआरटी टीम मय महिला स्वयंसेवक, सुरक्षा गार्डों तथा नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों की तैनाती करने के निर्देश उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारी को प्रदान किये हैं। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को संपूर्ण आयोजन के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना करने, यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने सहित अन्य समस्त आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए भी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account