By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: आमजन को शुद्ध पेयजल आपूर्ति हर हाल में हो सुनिश्चित – जिला कलक्टर- सुशीलपुरा दूषित पेयजल मामले को लेकर जिला कलक्टर गंभीर
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

आमजन को शुद्ध पेयजल आपूर्ति हर हाल में हो सुनिश्चित – जिला कलक्टर- सुशीलपुरा दूषित पेयजल मामले को लेकर जिला कलक्टर गंभीर

Last updated: 04.04.2026 1:09 pm
Anjali Dadhich
Published: 04.04.2026

सुशीलपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति मामले की जिला कलक्टर संदेश नायक ने बेहद गंभीरता से लिया है। जिला कलक्टर ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

जिला कलक्टर संदेश नायक ने निर्देश दिए कि दूषित पेयजल की समस्या का तत्काल प्रभाव से समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा आमजन को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल की निर्बाध आपूर्ति उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय टीम द्वारा क्षेत्र का समग्र निरीक्षण किया जाए तथा जल आपूर्ति तंत्र में कहीं भी रिसाव या दूषित जल के प्रवेश की संभावना पाए जाने पर उसे प्राथमिकता से दुरुस्त किया जाए, जिससे दूषित पानी की आपूर्ति को पूरी तरह रोका जा सके।

उन्होंने पेयजल की नियमित सैम्पलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि बैक्टीरियोलॉजिकल मापदंडों के अनुरूप जल गुणवत्ता की सतत जांच की जाए। साथ ही, पेयजल आपूर्ति के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं रासायनिक विशेषज्ञों द्वारा निरंतर निगरानी रखी जाए।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया गया कि वर्तमान में क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ आवश्यकतानुसार पानी के टैंकर भी लगाए जाएं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

 सुशीलपुरा क्षेत्र में सामने आए उल्टी-दस्त के मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिला कलक्टर ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। प्रभावित क्षेत्र में घर-घर सर्वे कर मरीजों को मौके पर ही उपचार उपलब्ध कराने, जल स्रोतों की जांच कर नमूनों को परीक्षण हेतु भेजने तथा अतिरिक्त टीमों का गठन कर सर्वे एवं जन-जागरूकता गतिविधियों को तेज करने के निर्देश दिए गए।

 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया कि चिकित्सा संस्थानों में मरीजों के लिए विशेष उपचार व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जाए। साथ ही, आमजन से स्वच्छता बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की गई।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account