By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: आस्था धामों के भव्य विकास पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जोर, धार्मिक पर्यटन और पैनोरमाओं के संरक्षण को दी प्राथमिकता
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

आस्था धामों के भव्य विकास पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जोर, धार्मिक पर्यटन और पैनोरमाओं के संरक्षण को दी प्राथमिकता

Last updated: 24.07.2026 12:54 pm
Anjali Dadhich
Published: 24.07.2026

 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के प्रमुख आस्था धामों के विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण की बैठक ली। उन्होंने प्रगतिरत विकास कार्यों को समय से पूर्ण करने एवं नए विकास कार्यों की निविदा प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएं।

मुख्यमंत्री ने राजस्थान धरोहर प्राधिकरण एवं अजमेर विकास प्राधिकरण को समन्वय के साथ ब्रह्मा मंदिर कॉरिडोर, सरोवर परिक्रमा मार्ग एवं घाटों के विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने देवस्थान विभाग को फेज-1 के तहत तनोट माता मंदिर से जुड़े विकास कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के लिए भी निर्देशित किया।

उन्होेंने कहा कि पूंछरी का लौठा में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने डीग जिला कलक्टर को गुरु पूर्णिमा मेले की सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए विश्राम स्थल, बिजली, पानी सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खाटू श्याम जी मंदिर एवं आस-पास के क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर सौन्दर्यीकरण और विकास कार्य करवाएं तथा वाहनों एवं श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए सड़कों के निर्माण की कार्ययोजना भी बनाई जाए। उन्होंने मुख्य सचिव को इन सभी कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बेणेश्वर धाम में स्टैच्यू, धर्मशाला, रसोई घर के निर्माण एवं घाटों के विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने रामदेवरा मेले की तैयारियों का फीडबैक लिया तथा जैसलमेर जिला कलक्टर को श्रद्धालुओं के लिए आश्रय स्थल सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले पदयात्रियों के लिए सभी मार्गों में आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी पैनोरमाओं के संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही, कहा कि ये हमारी धरोहर हैं, इसलिए इनका उचित रखरखाव करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्कूल के विद्यार्थियों को पैनोरमा विजिट करवाकर गौरवशाली इतिहास से परिचित करवाया जाए।

मुख्यमंत्री ने देवस्थानों से जुड़ी बजट घोषणाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान के प्रमुख मंदिरों को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए राज्य सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है, ताकि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।

बैठक में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित जल संसाधन, मुख्यमंत्री कार्यालय, वित्त, स्वायत्त शासन एवं देवस्थान विभाग के उच्चाधिकारी मौजूद रहे। वहीं, नगरीय विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित जिला कलक्टर्स वीसी के माध्यम से जुड़े।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account