By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: इसरो का साल 2026 का पहला मिशन फेल: PSLV-C62 तीसरी स्टेज में गड़बड़ी से रास्ता भटका, अन्वेषा सहित 16 सैटेलाइट ऑर्बिट में नहीं पहुंच सके
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

इसरो का साल 2026 का पहला मिशन फेल: PSLV-C62 तीसरी स्टेज में गड़बड़ी से रास्ता भटका, अन्वेषा सहित 16 सैटेलाइट ऑर्बिट में नहीं पहुंच सके

Last updated: 12.01.2026 3:12 pm
Anjali Dadhich
Published: 12.01.2026

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को साल 2026 के पहले ही मिशन में बड़ा झटका लगा है। इसरो का भरोसेमंद रॉकेट PSLV-C62 तकनीकी खराबी के कारण अपने निर्धारित मार्ग से भटक गया, जिससे मिशन असफल हो गया। यह रॉकेट 12 जनवरी को सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था।

PSLV-C62 रॉकेट EOS-N1 (अन्वेषा) समेत कुल 16 सैटेलाइट्स को लेकर उड़ा था, जिन्हें 512 किलोमीटर की ऊंचाई पर सन-सिंक्रोनस पोलर ऑर्बिट (SSO) में स्थापित किया जाना था। लेकिन मिशन के 8वें मिनट में ही तकनीकी गड़बड़ी सामने आ गई। इसरो प्रमुख डॉ. वी. नारायणन ने जानकारी देते हुए बताया कि लॉन्चिंग के तीसरे चरण (थर्ड स्टेज) में समस्या आई, जिसके कारण रॉकेट अपनी निर्धारित कक्षा तक नहीं पहुंच सका और रास्ते से भटक गया।

मिशन प्लान के अनुसार, तीसरे चरण के बाद PS4 स्टेज को दोबारा चालू किया जाना था, ताकि उसे पृथ्वी की ओर मोड़ा जा सके। इसके बाद स्पेन के एक स्टार्टअप का KID (Kestrel Initial Technology Demonstrator) कैप्सूल अलग किया जाना था। लेकिन तीसरे चरण की विफलता के कारण PS4 स्टेज का इग्निशन पूरी तरह सफल नहीं हो सका, और सैटेलाइट्स को ऑर्बिट में इंजेक्ट नहीं किया जा सका। इस वजह से री-एंट्री बर्न और KID सेपरेशन जैसे आगे के सभी चरण रद्द हो गए।

गौरतलब है कि PSLV को इसरो का सबसे भरोसेमंद रॉकेट माना जाता है। अब तक इसकी 63 सफल उड़ानें हो चुकी हैं। चंद्रयान-1, मंगलयान (MOM), आदित्य-L1 और एस्ट्रोसैट जैसे ऐतिहासिक मिशन इसी रॉकेट से पूरे किए गए हैं। वर्ष 2017 में PSLV ने एक ही मिशन में 104 सैटेलाइट लॉन्च कर विश्व रिकॉर्ड भी बनाया था। हालांकि, 18 मई 2025 को PSLV-C61 मिशन भी तीसरी स्टेज की तकनीकी खराबी के कारण असफल हुआ था।

इस मिशन का सबसे अहम पेलोड EOS-N1 (अन्वेषा) था, जिसे DRDO ने विकसित किया था। यह एक अत्याधुनिक खुफिया सैटेलाइट था, जो कई सौ किलोमीटर ऊपर से भी जंगलों, झाड़ियों और बंकरों में छिपे दुश्मनों की तस्वीरें लेने में सक्षम था। मिशन की विफलता को भारत की रक्षा और अंतरिक्ष योजनाओं के लिए एक अस्थायी झटका माना जा रहा है, हालांकि इसरो ने कहा है कि तकनीकी कारणों की गहन जांच की जा रही है और भविष्य के मिशनों में सुधार किया जाएगा।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account