उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अजमेर में संभाग स्तरीय अमृता हाट के पोस्टर का विमोचन सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया।
महिला अधिकारिता की उप निदेशक ने बताया कि महिला अधिकारिता विभाग द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों एवं उद्यमी महिलाओं के द्वारा निर्मित मूल्य सवंर्धित उत्पादों के प्रदर्शन, विपणन तथा उनकी अलग पहचान स्थापित करने के लिए प्रति वर्ष अमृता हाट का आयोजन करवाया जाता है। अजमेर संभाग मुख्यालय पर संभाग स्तरीय अमृता हाट 16 से 22 फरवरी तक अरबन हाट वैशालीनगर में आयोजित होगा।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बन्धु, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा सहित अधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता एवं मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।


