By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: राजस्थान के अलवर में पाकिस्तानी जासूस मंगत सिंह गिरफ्तार, 2 साल से PAK महिला हैंडलर के संपर्क में था, जासूस 3 दिन की रिमांड पर
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

राजस्थान के अलवर में पाकिस्तानी जासूस मंगत सिंह गिरफ्तार, 2 साल से PAK महिला हैंडलर के संपर्क में था, जासूस 3 दिन की रिमांड पर

Last updated: 11.10.2025 6:09 pm
Anjali Dadhich
Published: 11.10.2025

  राजस्थान इंटेलिजेंस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ के लिए जासूसी करने के मामले में अलवर निवासी मंगत सिंह को गिरफ्तार किया है।

अलवर। राजस्थान इंटेलिजेंस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ के लिए जासूसी करने के मामले में अलवर निवासी मंगत सिंह को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी दो साल से पाकिस्तानी महिला हैंडलर के संपर्क में था।

इंटेलिजेंस ने बताया कि मंगत सिंह को शासकीय गुप्त बात अधिनियम, 1923 के तहत गिरफ्तार किया गया। आरोपी अलवर के गोविंदगढ़ का निवासी है।

ऐसे संदेह के घेरे में आया

ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रदेश के सामरिक महत्व वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही थी। हाल ही अलवर छावनी की निगरानी के दौरान मंगत सिंह संदेह के घेरे में आया था। इसके बाद अब आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

अलवर। राजस्थान इंटेलिजेंस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ के लिए जासूसी करने के मामले में अलवर निवासी मंगत सिंह को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी दो साल से पाकिस्तानी महिला हैंडलर के संपर्क में था।

इंटेलिजेंस ने बताया कि मंगत सिंह को शासकीय गुप्त बात अधिनियम, 1923 के तहत गिरफ्तार किया गया। आरोपी अलवर के गोविंदगढ़ का निवासी है।

पाक महिला को देता था सेना की गोपनीय जानकारी

आरोपी मंगत सिंह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करता था। वह राष्ट्रीय राजधानी के नजदीक अति महत्वपूर्ण क्षेत्र अलवर छावनी व सामरिक स्थलों की जानकारी पाकिस्तानी महिला हैंडलर को सोशल मीडिया के माध्यम से उपलब्ध करवा रहा था। महिला हैंडलर के हनीट्रैप और धनराशि मिलने के लालच में आरोपी सेना संबंधी व अन्य सामरिक स्थलों की संवेदनशील सूचनाएं भेज रहा था।

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के लिए जासूसी के आरोप में अलवर जिले से गिरफ्तार आरोपी गोविंदगढ़ निवासी मंगत सिंह को जयपुर स्थित विशेष अदालत ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। विशेष लोक अभियोजक सुदेश कुमार ने बताया कि आरोपी मंगत सिंह को शासकीय गोपनीयता अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था।

खुद को बताता था सिद्ध पुरुष

उन्होंने बताया कि आरोपी खुद को सिद्ध पुरुष बताकर लोगों के बीच धार्मिक आस्था का लाभ उठाता था। आरोपी अलवर में काफी मशहूर था। वह लोगों से अनुष्ठान कराने के नाम पर जबरन पैसे वसूलता था। उस पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। जब उसे निगरानी में लिया गया तो सामने आया कि उसका संपर्क पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के एक एजेंट से था। आरोपी दो साल से पाकिस्तानी हैण्डलरों से सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में था।

फोन में मिले 2 नंबर

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जब हमने उस पर निगरानी रखी, तो पता चला कि वह एक पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट से जुड़ा था, जिसका नंबर उसके फोन में ‘ईशा शर्मा’ और ‘ईशा बॉस’ नामों से सेव था। जांच से पता चला कि उसने संवेदनशील रणनीतिक जानकारी पाकिस्तान भेजी थी। जांच में 8,000 रुपए और 1,500 रुपए के लेन-देन का भी पता चला। हम अन्य लेन-देन की भी जांच कर रहे हैं।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account