By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: कार्यशाला सरकार की नीति और योजनाओं की आमजन तक पहुंच के लिए प्रभावी संप्रेषण जरूरी-मुख्य सचिव
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

कार्यशाला सरकार की नीति और योजनाओं की आमजन तक पहुंच के लिए प्रभावी संप्रेषण जरूरी-मुख्य सचिव

Last updated: 23.01.2026 12:51 pm
Anjali Dadhich
Published: 23.01.2026

मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने कहा कि आमजन तक राज्य सरकार की योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों से संबंधित सूचनाओं के बेहतर संप्रेषण के लिए सभी विभागों को प्रचार-प्रसार के लिए बदलते तरीकों पर जोर देना होगा। उन्होंने कहा कि परंपरागत तरीकों के अलावा सोशल मीडिया के नए टूल्स के साथ राज्य सरकार की योजनाओं और नीतियों को आम जनता का प्रभावी तरीके से पहुंचा जा सकता है।

मुख्य सचिव सचिवालय के कांफ्रेंस हॉल में सभी विभागों के आला अधिकारियों के साथ आयोजित कार्यशाला ‘रिफॉर्म-परफॉर्म-ट्रांसफॉर्म और इन्फॉर्म’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगातार नवाचार करते हुए आमजन तक बेहतर संप्रेषण के साथ सूचनाओं पहुंचाई जा रही है। विभाग द्वारा हाल ही आर्मी डे परेड, रोजगार कैलेंडर और रोड सेफ्टी वीडियो को लाखों लोगों ने देखा ओर शेयर भी किया।

राज्य सरकार के निर्देशन में यह कार्यशाला केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय एवं राज्य सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई।
सचिव, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय श्री संजय जाजू ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रभावी संप्रेषण के अनुभवों को साझा करते हुए केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयोगों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सूचनाएं आसान शब्दों में, महत्वपूर्ण जानकारी के साथ, विश्वसनीयता और भावनात्मक अपील के साथ संप्रेषित की जानी चाहिए।

संजय जाजू ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी विज्ञापन अभियान ‘जीएसटी बचत उत्सव’ सरल और आसान शब्दों में था, इसलिए ‘ आम लोगों को बहुत रास आया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाया गया ‘घर-घर तिरंगा’ , ‘स्वच्छ भारत अभियान’, ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे सफल कैम्पन दर्शाते हैं कि अपील जितनी सरल और आसान भाषा में होगी, संप्रेषण उतना ही प्रभावी होगा। उन्होंने कहा कि सकारात्मक खबरें, सफलता की कहानियां और उपलब्धियां कम शब्दों में इंफोग्राफिक के साथ सोशल मीडिया पर अच्छा प्रभाव डालती हैं।
उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर झूठी और भ्रामक खबरों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के टूल्स का बेहतर इस्तेमाल करना चाहिए।

इस अवसर पर पत्र सूचना कार्यालय की महानिदेशक श्रीमती अनुपमा भटनागर में इफेक्टिव गवर्नमेंट कम्युनिकेशन पर प्रस्तुति करने देते हुए केंद्र सरकार द्वारा किए गए नवाचारों को साझा किया। वहीं प्रिंसिपल डायरेक्टर जनरल, एमएमडब्ल्यू एंड ईएमएमसी श्री बी नारायणन ने ‘प्लेटफॉर्म स्पेसिफिक कम्युनिकेशन’ प्रजेंटेशन के जरिए सोशल मीडिया के जरिए आम जनता तक सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को पहुंचाने पर प्रकाश डाला।

कार्यशाला में हुए इंटरएक्टिव सेशन में विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, संयुक्त शासन सचिव सहित अन्य अधिकारियों ने बेहतर कम्युनिकेशन के लिए सुझाव भी रखे और अनुभव भी साझा किए।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के शासन सचिव श्री संदेश नायक ने कहा कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग कार्यशाला में सुझाए तरीकों को अपनाकर राज्य सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रभावी योजना बनाकर काम करेगा।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के आयुक्त श्री राकेश शर्मा ने विभाग द्वारा किए गए नवाचारों की संक्षिप्त जानकारी दी और सोशल मीडिया द्वारा किए जा रहे प्रयोगों की जानकारी दी।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account