By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: कूनो में चीता ‘मुखी’ ने 5 शावकों को दिया जन्म भारत में पहला सफल प्रजनन, प्रोजेक्ट चीता को मिली सफलता
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

कूनो में चीता ‘मुखी’ ने 5 शावकों को दिया जन्म भारत में पहला सफल प्रजनन, प्रोजेक्ट चीता को मिली सफलता

Last updated: 20.11.2025 5:11 pm
Anjali Dadhich
Published: 20.11.2025

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीता संरक्षण के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है।भारतीय मूल की मादा चीता मुखी ने पांच शावकों को जन्म दिया है। इससे लग रहा है कि ‘प्रोजेक्ट चीता’ को अभूतपूर्व सफलता मिली है। 

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीता संरक्षण के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। भारतीय मूल की मादा चीता मुखी ने पांच शावकों को जन्म देकर ‘प्रोजेक्ट चीता’ को अभूतपूर्व सफलता दिलाई है। पार्क प्रशासन के अनुसार मां और सभी शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। कूनों पार्क में विशेषज्ञ उनकी सतत निगरानी कर रहे हैं।

मुखी ने रचा इतिहास
मुखी लगभग 33 महीने की है। वह भारत में जन्मी पहली भारतीय मूल की चीता मानी जाती है।अब पांच शावकों को जन्म देकर वह कूनो की पहली ऐसी मादा चीता बन गई है जिसने भारतीय भूमि पर सफल प्रजनन करते हुए संरक्षण प्रयासों को नई दिशा दी है। यह उपलब्धि इसलिए विशेष मानी जा रही है क्योंकि इससे यह सिद्ध होता है कि चीते भारतीय पारिस्थिति की, जलवायु और प्राकृतिक आवासों में रहने के अनुकूल हो रहे हैं, बल्कि उनमें स्वस्थ प्रजनन क्षमता भी विकसित हो रही है।

सीएम मोहन यादव ने दी बधाई
वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि मुखी का सफल प्रजनन देश में दीर्घकालिक चीता संरक्षण कार्यक्रम के लिए महत्वपूर्ण संकेत है। इससे आगे चलकर एक आत्मनिर्भर, स्थिर और आनुवांशिक रूप से विविध चीता जनसंख्या स्थापित करने के लक्ष्य को बड़ा बल मिलेगा। कूनो में यह सफलता भारत की वैश्विक संरक्षण छवि को और अधिक मजबूत करने वाली साबित होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कूनो नेशनल पार्क टीम और वन विभाग के अधिकारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह सफलता न केवल मध्य प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है और यह भारत के संरक्षण प्रयासों की श्रेष्ठता को दुनिया के सामने प्रदर्शित करती है।

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने दी बधाई
केन्द्रीय मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत का चीता परिवार बढ़ रहा है और मध्यप्रदेश का गौरव भी बढ़ रहा है। भारत में जन्मे चीता मुखी ने कुनो को पांच शावकों का आशीर्वाद दिया है। प्रोजेक्ट चीता के लिए एक गौरवपूर्ण छलांग और एक सुंदर, अभूतपूर्व सफलता जो हमारे देश की वन्यजीव विरासत को मज़बूत करती है।
 

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account