By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने तिरंगा यात्रा में शिरकत की
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने तिरंगा यात्रा में शिरकत की

Last updated: 14.08.2026 1:23 pm
Anjali Dadhich
Published: 14.08.2026

 केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण एवं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जयपुर के जवाहर नगर में निकली तिरंगा यात्रा में शामिल हुई।

 इस तिरंगा यात्रा में राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी का भव्य उत्सव देखने को मिला। इस अवसर पर सिविल लाइन्स विधायक डॉ. गोपाल शर्मा भी उपस्थित रहे। यात्रा में तिरंगा रथ  आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहा। राष्ट्रभक्ति के गीतों से पूरा वातावरण देशप्रेम के रंग में रंग गया। हजारों की संख्या में विद्यार्थी और आमजन हाथों में तिरंगा लेकर कार्यक्रम में शामिल हुए तथा भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी उद्घोषों से पूरे क्षेत्र को राष्ट्रप्रेम  के घोष से गुंजायमान कर दिया।

उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय तथा राज्य के कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान आयोजित किया जा रहा है।

निर्मला सीतारमण ने 80वें स्वाधीनता दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए नागरिकों को राष्ट्रध्वज तिरंगा वितरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ आत्मीय संवाद किया और उनके साथ सेल्फी भी ली।

उन्होंने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के गौरव, आत्मसम्मान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सेवा की भावना को जीवन में अपनाने का आह्वान किया तथा नागरिकों से अपने घरों पर गर्व के साथ तिरंगा फहराने और harghartiranga.com पर अपनी तिरंगा सेल्फी अपलोड कर इस जनअभियान से जुड़ने की अपील की।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान नई पीढ़ी में देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना को सशक्त बनाने का प्रेरक माध्यम बन रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर इस जनअभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया।

जवाहर नगर में आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और आमजन की उत्साहपूर्ण सहभागिता, तिरंगा रथों की आकर्षक मौजूदगी और राष्ट्रभक्ति के गीतों से ओतप्रोत वातावरण ने एक तिरंगा-एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को साकार करते हुए स्वतंत्रता पर्व के प्रति जन-उत्साह और राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश दिया।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account