राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ब्यावर जिले की ग्राम पंचायत रावणिया स्थित भारत सेवा निर्माण केंद्र पहुंचीं।
इस अवसर पर उन्होंने ग्राम रथ अभियान में भाग लेते हुए ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान आमजन को रथ के पास आमंत्रित कर योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का यह रथ जन-जागरूकता का सशक्त माध्यम बनकर आपके द्वार तक पहुंचा है। अब यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम इससे जुड़ें और योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए।
उप मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की अपील की।
गौरतलब है कि राजस्थान सरकार द्वारा कृषकों, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने हेतु LED मोबाइल वैन के माध्यम से ग्राम रथ अभियान संचालित किया जा रहा है, जो ग्रामीण अंचल में जागरूकता का प्रभावी माध्यम बन रहा है।


