By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: चिकित्सा विभाग का ऑनलाइन निरीक्षण— प्रमुख सचिव एवं राज्य स्तरीय अधिकारियों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

चिकित्सा विभाग का ऑनलाइन निरीक्षण— प्रमुख सचिव एवं राज्य स्तरीय अधिकारियों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा

Last updated: 04.02.2026 12:33 pm
Anjali Dadhich
Published: 04.02.2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं को निरंतर सुदृढ़ बनाया जा रहा है। इस दिशा में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में स्वास्थ्य सेवाओं का मिशन मोड में निरीक्षण किया जा रहा है। विगत दिनों जिला प्रशासन की ओर से चिकित्सा संस्थानों सघन निरीक्षण किया गया था। इसी कड़ी में प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ सहित अन्य राज्य स्तरीय अधिकारियों ने चिकित्सा संस्थानों का ऑनलाइन निरीक्षण किया तथा प्रभारियों से संवाद किया। 

प्रमुख शासन सचिव ने भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल, जिला अस्पताल नवलगढ़, झुंझुनूं तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रायसिंह नगर, श्रीगंगानगर का वीडियो कॉल के माध्यम से निरीक्षण किया। उन्होंने दोपहर 12 बजे बाद वीडियो कॉल कर इन संस्थानों में चिकित्साकर्मियों की उपस्थिति, ओपीडी एवं आईपीडी में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, नि:शुल्क जांच एवं दवा के बारे में विस्तार से जानकारी ली। साथ ही, चिकित्सा संस्थानों में साफ—सफाई की स्थिति, उपकरणों की क्रियाशीलता आदि के बारे में जायजा लिया। उन्होंने संस्थान प्रभारियों एवं अन्य चिकित्सा कर्मियों से संवाद कर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में वस्तुस्थिति जानी। साथ ही, रोगियों से बात कर स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में फीडबैक प्राप्त किया। 

गायत्री राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार सभी चिकित्सा संस्थानों में पेशेंट सेंट्रिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं। सभी स्वास्थ्यकर्मी एवं अधिकारी इसी भावना के अनुरूप पूरी संवेदनशीलता और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करे। अस्पताल में आने वाले रोगियों को उपचार में किसी तरह की परेशानी नहीं आए, इसका ध्यान रखा जाए। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवा, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण आदि मानकों को और बेहतर करने की दिशा में प्रयास किए जाएं। कैंसर व टीबी स्क्रीनिंग सहित अन्य रोगी की स्क्रीनिंग पर फोकस किया जाए। प्रभावी स्क्रीनिंग होने से से स्वास्थ्य मानकों को बेहतर करने में मदद मिलेगी। साथ ही, आमजन स्वस्थ्य जीवन शैली के प्रति जागरूक हो सकेंगे।

गायत्री राठौड़ ने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में योग एवं वैलनेस गतिविधियों सहित अन्य सेवाएं सुचारू रूप से उपलब्ध हों, ताकि लोगों को सामान्य उपचार के लिए शहरों में नहीं जाना पड़े। उन्हें घर के नजदीक ही गुणवत्तापूर्ण उपचार मिले। अस्पताल में उपलब्ध सभी संसाधनों, जांच मशीनों आदि का समुचित उपयोग सुनिश्चित हो। कोई भी जांच उपकरण खराब होने पर तत्काल प्रभाव से उसकी मेंटीनेंस सुनिश्चित की जाए। रोगियों को को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए क्यू मैनेजमेंट सिस्टम, हेल्प डेस्क, रामाश्रय वार्ड जैसे नवाचारों को अपनाया जाए। 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डॉ. अमित यादव, अतिरिक्त मिशन निदेशक डॉ. टी. शुभमंगला, राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. निधि पटेल, निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा, निदेशक एड्स डॉ. सुशील परमार सहित अन्य अधिकारियों ने भी वीडियो कॉल कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। संयुक्त निदेशक डॉ. सुनील सिंह ने बताया कि अधिकारियों ने झुंझुनूं, बांसवाड़ा, दौसा, नागौर, जयपुर, बीकानेर, खैरथल—तिजारा, चित्तौड़गढ़, डीग, उदयपुर, बालोतरा, बाड़मेर, गंगानगर, भीलवाड़ा, सवाई माधोपुर एवं झालावाड़ जिलों के चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण किया। आनलाइन संवाद का यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। 

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account