By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: जयपुर जिला कलक्टर ने की स्व-गणना, ऑनलाइन प्रक्रिया को बताया सरल; आमजन से की भागीदारी की अपील
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

जयपुर जिला कलक्टर ने की स्व-गणना, ऑनलाइन प्रक्रिया को बताया सरल; आमजन से की भागीदारी की अपील

Last updated: 05.05.2026 1:53 pm
Anjali Dadhich
Published: 05.05.2026

 जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत जयपुर जिला कलक्टर संदेश नायक ने कलेक्ट्रेट में स्व-गणना कर अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए जयपुर जिले के नागरिकों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करें, जिससे सटीक एवं अद्यतन आंकड़े प्राप्त हो सकें।

जिला कलक्टर ने स्व-गणना पोर्टल https://se.census.gov.in के माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं ऑनलाइन स्मार्टफोन पर दर्ज की तथा बताया कि यह प्रक्रिया अत्यंत सरल, सुरक्षित एवं समय की बचत करने वाली है। स्व-गणना की पूरी प्रक्रिया चन्द  मिनटों में आसानी से पूर्ण की जा सकती है।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया में सबसे पहले पोर्टल पर लॉगिन कर बेसिक जानकारी दर्ज करनी होती है, जिसके बाद हाउसहोल्ड रजिस्ट्रेशन में परिवार के मुखिया का नाम एवं मोबाइल नंबर दर्ज किया जाता है। इसके पश्चात ओटीपी के माध्यम से सत्यापन कर पोर्टल पर दी गई भाषाओं में से अपनी पसंद की भाषा का चयन किया जाता है। आगे की प्रक्रिया में जिला, क्षेत्र, मोहल्ला एवं लैंडमार्क सहित लोकेशन से संबंधित जानकारी भरनी होती है तथा मैप पर अपने घर की सटीक लोकेशन मार्क करनी होती है। इसके बाद घर एवं परिवार से संबंधित जानकारी जैसे मकान की स्थिति, परिवार के सदस्यों की संख्या एवं उपलब्ध सुविधाओं का विवरण दर्ज किया जाता है। अंत में सभी जानकारी का सावधानीपूर्वक पुनः अवलोकन कर फॉर्म सबमिट किया जाता है, जिसके पश्चात 11 अंकों का एसई आईडी प्राप्त होता है, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया में कुल 33 प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं, जिनमें मकान की स्थिति, स्वामित्व, परिवार के सदस्य, पानी, बिजली, शौचालय, किचन, इंटरनेट एवं वाहनों से संबंधित जानकारी शामिल होती है।

स्व-गणना अभियान 1 मई से 15 मई तक संचालित किया जा रहा है, जिसके पश्चात 16 मई से 14 जून तक डोर-टू-डोर सर्वे किया जाएगा। इस कार्य में लगभग 50 हजार सरकारी कर्मचारी लगाए गए हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही हाउसहोल्ड पंजीकृत किया जा सकता है तथा फॉर्म अधूरा छोड़ने पर उसे मान्य नहीं माना जाएगा। डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान प्रगणक को एसई आईडी दिखाना आवश्यक होगा।

जिला प्रशासन द्वारा इस अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस प्रक्रिया में शामिल हो सकें। 

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account