By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: जयपुर जिले में बसंत पंचमी से होगा ग्राम उत्थान शिविरों का आगाज़-जिला कलक्टर ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
Uncategorized

जयपुर जिले में बसंत पंचमी से होगा ग्राम उत्थान शिविरों का आगाज़-जिला कलक्टर ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

Last updated: 23.01.2026 1:14 pm
Anjali Dadhich
Published: 23.01.2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों की अनुपालना में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर जयपुर जिले में शुक्रवार 23 जनवरी 2026 से ग्राम उत्थान शिविरों का शुभारंभ किया जाएगा। प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर आयोजित होने वाले शिविर 23, 24, 25 एवं 31 जनवरी तथा 1 एवं 5 से 9 फरवरी 2026 तक कुल 10 दिवस आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर शिविरों का आयोजन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक किया जाएगा।

जयपुर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने सभी संबंधित विभागों के क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे गिरदावर सर्किल की समस्त ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर योजनाओं का प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

23 जनवरी को इन स्थानों पर होंगे शिविर—
आईटी सेवा केन्द्र कालवाड़ (जयपुर), आईटी केन्द्र लाखना (सांगानेर), ग्राम पंचायत भवन अचरोल (आमेर), पंचायत भवन जाहोता (रामपुरा डाबड़ी), पंचायत मुख्यालय फाल्यावास (बस्सी), ग्राम पंचायत कौथून एवं कोटखावदा (चाकसू), पंचायत भवन माधोराजपुरा, पंचायत कार्यालय जैतपुरा (चौमूं), अटल सेवा केन्द्र राडावास (शाहपुरा), अटल सेवा केन्द्र काचरोदा (सांभर लेक), पंचायत समिति जमवारामगढ़ एवं ग्राम पंचायत भवन आंधी, पंचायत भवन मुण्यिागढ़ (किशनगढ़ रेनवाल), अटल सेवा केन्द्र पडासौली (दूदू), पंचायत भवन गिदानी (मौजमाबाद), पंचायत भवन लदाना (फागी) तथा पंचायत कार्यालय बबरेवालों की ढ़ाणी (जोबनेर) में ग्राम उत्थान शिविर आयोजित होंगे।

24 जनवरी को इन स्थानों पर होंगे शिविर—
24 जनवरी 2026 को सांगानेर के पंचायत भवन महापुरा में, आमेर में ग्राम पंचायत भवन कूकस में, रामपुरा डाबड़ी के पंचायत भवन राधाकिशनपुरा में, बस्सी के पंचायत भवन पाटन में, चाकसू की ग्राम पंचायत तामड़िया एवं गरुड़वासी में, माधोराजपुरा के पंचायत भवन हरसूलिया में, चौमूं के पंचायत कार्यालय किशनपुरा में, शाहपुरा के अटल सेवा केन्द्र अमरसर में, सांभर लेक के अटल सेवा केन्द्र काजीपुरा में, जमवारामगढ़ में पटवार कार्यालय नायला एवं ग्राम पंचायत भवन रायसर में, किशनगढ़ रेनवाल के पंचायत भवन भैंसलाना में, दूदू के अटल सेवा केन्द्र गैजी में, मौजमाबाद के पंचायत भवन गंगाती कलां में, फागी के पंचायत भवन मंडोर में तथा जोबनेर के पंचायत कार्यालय आसलपुर में ग्राम उत्थान शिविर का आयोजन होगा।

25 जनवरी को इन स्थानों पर होंगे शिविर—
25 जनवरी 2026 को सांगानेर के आईटी केन्द्र ठिकरिया में, बस्सी के पंचायत मुख्यालय लालगढ़ में, चाकसू की ग्राम पंचायत काठावाला एवं रूपाहेड़ी कलां में, चौमूं के पंचायत कार्यालय निन्दौला में, सांभर लेक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरडोटी में, जमवारामगढ़ में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बूज एवं ग्राम पंचायत भवन भावनी में, किशनगढ़ रेनवाल के पंचायत भवन पचकौड़िया में, फागी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निमेड़ा में तथा जोबनेर के पंचायत कार्यालय खेजड़ावास में ग्राम उत्थान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा ग्राम-2026 की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालना में आयोजित इन शिविरों में कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, ऊर्जा, उद्योग, आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज सहित संबंधित विभागों की सहभागिता रहेगी। शिविरों के माध्यम से कृषकों, पशुपालकों एवं ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही स्वीकृतियां जारी की जाएंगी।

कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा तारबंदी, डिग्गी, पाइपलाइन, फार्म पॉण्ड, फव्वारा एवं ड्रिप, प्लास्टिक मल्च, सौर पंप संयंत्र की स्वीकृतियां, बैलों से खेती करने पर 30 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि, फसल बीमा एवं एमएसपी की जानकारी, आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन, सॉइल हेल्थ कार्ड वितरण, सोलर पंप एवं पॉलीहाउस के आवेदन तैयार करने सहित बीज एवं मिनी किट वितरण का सत्यापन किया जाएगा।

कृषि विपणन विभाग द्वारा पीएमएफएमई के आवेदन तैयार करना, मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायता योजना के आवेदनों का निस्तारण तथा किसान विश्राम स्थल निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। सहकारिता विभाग द्वारा 23 जनवरी को मुख्यमंत्री किसान निधि का डीबीटी, किसान क्रेडिट कार्ड आवेदन, एनसीओएल एवं एनसीईएल सदस्यता, नवीन गोदाम निर्माण, सहकारी बैंक खाते, स्वयं सहायता समूहों के ऋण, 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान योजना एवं कस्टम हायरिंग सेंटर से संबंधित कार्य किए जाएंगे।

पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना अंतर्गत पंजीकरण, पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, पशु आहार एवं खनिज मिश्रण वितरण तथा गौशाला विकास योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

डेयरी (आरसीडीएफ) विभाग द्वारा पीडीसीएस/डीसीएस पंजीयन, नवीन सदस्यता, सरस बूथ एवं मार्ट आवंटन तथा सहकारी ऋण से संबंधित कार्य किए जाएंगे। मत्स्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का प्रचार-प्रसार एवं फार्म पॉण्ड में मछली पालन की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत गृह प्रवेश एवं चाबी सुपुर्दगी, वीबी-ग्राम-जी अभियान तथा दीनदयाल उपाध्याय योजना के सर्वे कार्य पूर्ण किए जाएंगे। पंचायती राज विभाग द्वारा 22 जनवरी को ग्राम सभाओं का आयोजन, स्वामित्व कार्ड वितरण एवं अनुपयोगी विद्यालय भवनों में नवीन ग्राम पंचायत कार्यालय प्रारम्भ किए जाएंगे।

आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा एसडीआरएफ की शेष अनुदान राशि का डीबीटी, उद्योग विभाग द्वारा युवा स्वरोजगार योजनाओं के आवेदन तथा जल संसाधन विभाग द्वारा डब्ल्यूयूए को सक्रिय करने, वंदे गंगा संरक्षण अभियान एवं नहरों की मरम्मत आवश्यकताओं का चिन्हीकरण किया जाएगा। ऊर्जा विभाग द्वारा पीएम सूर्य घर योजना अंतर्गत पंजीकरण किए जाएंगे।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account