By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: जयपुर-जोधपुर से लेकर उदयपुर तक.एयरपोर्ट पर हाहाकार, इंडिगो की सेवा ठप; कतारों में खड़े यात्री
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

जयपुर-जोधपुर से लेकर उदयपुर तक.एयरपोर्ट पर हाहाकार, इंडिगो की सेवा ठप; कतारों में खड़े यात्री

Last updated: 06.12.2025 2:59 pm
Anjali Dadhich
Published: 06.12.2025

विमान कंपनी इंडिगो की उड़ानों में आई समस्या आज भी जारी है। एयरपोर्ट सूत्रों का कहना है कि स्थितियां अब तक सामान्य नहीं हुई हैं और एयरपोर्ट कमांड कंट्रोल सेंटर से आज की स्थिति की जानकारी ली जा रही है।

राजस्थान में पिछले 24 घंटों में इंडिगो की करीब 45 उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उड़ानें कम होने का सीधा असर किराए पर पड़ा और अन्य एयरलाइनों ने किराया कई गुना बढ़ा दिया। जयपुर से दिल्ली का सामान्य किराया जहां 3-4 हजार रुपये होता है, वहीं यह बढ़कर 20–24 हजार रुपये तक पहुंच गया है। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी अपने किराए 14 हजार से 25 हजार रुपये के बीच कर दिए हैं। जयपुर–मुंबई रूट पर टिकट 35 से 40 हजार रुपये प्रति पैसेंजर तक बिक रही है।

गुरुवार और शुक्रवार को जयपुर और जोधपुर एयरपोर्ट पर 45 से ज्यादा उड़ानों का परिचालन प्रभावित रहा। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार शनिवार को भी हालात सामान्य नहीं हुए हैं। बुकिंग पोर्टल्स पर आज जयपुर से दिल्ली के लिए इंडिगो की कोई भी फ्लाइट उपलब्ध नहीं दिखाई जा रही है।

आने वाले दिनों की बुकिंग में भी इंडिगो की कई उड़ानों पर एक दिन का संभावित डिले दिखाया जा रहा है। स्थिति इतनी अव्यवस्थित है कि एयरलाइन काउंटरों पर यात्रियों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। ज्यादातर यात्रियों को केवल रिफंड का भरोसा देकर भेजा जा रहा है। कई लोग पिछले 48 घंटे से बिना होटल, टैक्सी और खाने-पीने की सुविधा के फंसे हुए हैं। शिकायत पर इंडिगो स्टाफ केवल इतना कह रहा है कि सॉरी, हम कुछ नहीं कर सकते। बेवजह डायवर्जन के चलते कई यात्रियों को मनचाही मंजिल की जगह जयपुर एयरपोर्ट पर ही उतार दिया गया, जिससे अफरा-तफरी और बढ़ गई है।

उदयपुर में शुक्रवार को डबोक एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक पूरी तरह प्रभावित रहा। जिसके चलते बेंगलुरु से उदयपुर आने वाली सुबह 11 बजे की फ्लाइट करीब 6 घंटे देरी से शाम 5 बजे पहुंची। कई यात्री टर्मिनल पर घंटों इंतजार करते रहे और बार-बार एप व काउंटरों पर अपडेट लेते रहे। यात्रियों का कहना था कि उड़ान रद्द होने की जानकारी आखिरी समय पर भेजी गई, जबकि वे पहले ही एयरपोर्ट पहुंच चुके थे।

इसी बीच स्थिति और खराब तब हुई जब अन्य एयरलाइंस ने किराए बढ़ा दिए। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु रूट पर टिकटें अचानक कई हजार रुपये महंगी हो गईं। दुगुना किराया चुकाकर टिकट लेने को मजबूर यात्री परेशान दिखाई दिए। कई लोग ऐसे भी थे जो नया किराया वहन नहीं कर पाए और उन्हें यात्रा टालनी पड़ी। रिफंड और री-बुकिंग के लिए यात्रियों की भीड़ काउंटरों पर लगी रही। यात्रियों का आरोप था कि स्टाफ कम था और जानकारी स्पष्ट नहीं दी जा रही थी, न यह बताया गया कि समस्या कब तक रहेगी और न यह कि स्थिति कब सुधरेगी।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account