बाल दिवस के अवसर पर खजाना महल म्यूजियम में बच्चों के लिए विशेष गतिविधियों और मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर म्यूजियम में कार्टून फिगर्स और सुपरहीरो थीम पर आधारित अनोखी प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसे बच्चे और अभिभावक खूब पसंद कर रहे हैं।
खजाना महल म्यूजियम के फाउंडर अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि म्यूजियम को परिवार के हर सदस्य के लिए मनोरंजन और ज्ञान का समन्वय बनाकर तैयार किया गया है। यहां पत्थर और ज्वैलरी की यात्रा के माध्यम से शिक्षा के साथ-साथ कई सांस्कृतिक और एडवेंचर गतिविधियां भी होती हैं।

बच्चों के लिए पपेट शो, राजस्थानी नृत्य प्रदर्शन, पॉटरी वर्कशॉप, मैजिक शो, जिप लाइन राइड आकर्षण का केन्द्र रहे। इसके अलावा म्यूजियम में कई अनोखी और दुर्लभ चीजें भी प्रदर्शित की गई हैं, जिनमें दुनिया की सबसे बड़ी अंगूठी, राम सेतु के तैरते पत्थर, कोहिनूर हीरे की प्रतिकृति, उल्का पिंड शामिल है

म्यूजियम में आने वाले बच्चों को चॉकलेट वितरित की जा रही हैं और चार्ली चैपलिन, पांडा और लॉन्ग मैन जैसे मैस्कॉट बच्चों का लगातार मनोरंजन कर रहे हैं। बाल दिवस का यह विशेष आयोजन बच्चों के लिए मनोरंजन, सीख और सांस्कृतिक अनुभव का अनूठा संगम साबित हो रहा है।


