By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: राजस्थान विधानसभा में सड़क निर्माण के आंकड़ों पर हंगामा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी विपक्ष पर भड़कीं
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

राजस्थान विधानसभा में सड़क निर्माण के आंकड़ों पर हंगामा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी विपक्ष पर भड़कीं

Last updated: 29.01.2026 5:28 pm
Anjali Dadhich
Published: 29.01.2026

राजस्थान विधानसभा के सत्र में गुरुवार को सड़कों के मुद्दे को लेकर जमकर हंगामा हुआ। प्रश्नकाल के दौरान सड़क निर्माण से जुड़े सवाल उठते ही सदन का माहौल गरमा गया और सत्ता पक्ष व विपक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान तीखी नोकझोंक के चलते कुछ समय के लिए सदन की कार्यवाही भी बाधित रही।

प्रश्नकाल में पीपलदा विधायक चेतन पटेल कोलाना ने अपने विधानसभा क्षेत्र में नॉन-पैचेबल और मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण को लेकर की गई बजट घोषणाओं पर अमल नहीं होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने इस संबंध में पीडब्ल्यूडी मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी से जवाब मांगा।

जवाब देते हुए जैसे ही दीया कुमारी ने मौजूदा सरकार और पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की तुलना करते हुए सड़क निर्माण से जुड़े आंकड़े पेश करने शुरू किए, कांग्रेस विधायकों ने आपत्ति जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस का आरोप था कि सरकार तथ्य तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है।

हंगामे के बीच दीया कुमारी ने कहा कि वे केवल कुछ तथ्य रखना चाहती हैं, लेकिन विपक्ष बिना सुने ही विरोध कर रहा है। उन्होंने कांग्रेस विधायकों से कहा, “मैंने यह नहीं कहा कि आपने कुछ नहीं किया, फिर इतनी आक्रामकता क्यों?”

इस दौरान मंत्री अविनाश गहलोत समेत कई भाजपा विधायक भी अपनी सीटों से खड़े हो गए। अविनाश गहलोत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासनकाल में भाजपा विधायकों की सिफारिश पर एक किलोमीटर सड़क तक स्वीकृत नहीं की गई थी।

दीया कुमारी ने सदन में दावा किया कि पिछली कांग्रेस सरकार ने पांच साल में करीब 13 हजार किलोमीटर नई सड़कें बनाई थीं, जबकि मौजूदा सरकार ने सिर्फ दो साल में 16,864 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण किया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस शासन में 1104 गांवों को सड़क नेटवर्क से जोड़ा गया, जबकि वर्तमान सरकार ने दो साल में 1700 गांवों को सड़कों से जोड़ दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार ने पांच साल में सड़कों के नवीनीकरण पर 12,300 करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि मौजूदा सरकार ने दो साल में ही 8,450 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं। हंगामे के बाद स्थिति सामान्य होने पर प्रश्नकाल की कार्यवाही आगे बढ़ाई गई।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account