By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: जयपुर सांसद मंजू शर्मा ने लापरवाही पर अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार; जनता बोली— अवैध निर्माण की आ गई बाढ़
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

जयपुर सांसद मंजू शर्मा ने लापरवाही पर अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार; जनता बोली— अवैध निर्माण की आ गई बाढ़

Last updated: 23.12.2025 1:08 pm
Anjali Dadhich
Published: 23.12.2025

राजस्थान सरकार की ओर से आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से लगाए जा रहे शहरी समस्या समाधान शिविर अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बनते नजर आ रहे हैं। जयपुर शहर से सांसद मंजू शर्मा ने सोमवार को नगर निगम हेरिटेज के हवामहल और आमेर जोन में आयोजित समाधान शिविरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शिविरों में बड़ी संख्या में आम नागरिक अपने लंबित कामकाज को लेकर परेशान दिखाई दिए।

निरीक्षण के दौरान जनता ने सांसद के सामने अपनी पीड़ा खुलकर रखी। लोगों ने बताया कि शिविरों में आवेदन लेने के बावजूद महीनों से फाइलें पेंडिंग पड़ी हैं और अधिकारी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे। सांसद मंजू शर्मा ने मौके पर ही अधिकारियों से जनता के कार्यों का ब्यौरा मांगा, लेकिन अधिकारी संतोषजनक जानकारी देने में असफल रहे। इस पर सांसद ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

सांसद मंजू शर्मा ने नगर निगम हवामहल-आमेर जोन की डिप्टी कमिश्नर सीमा चौधरी से दो टूक शब्दों में कहा कि वे किसी व्यक्तिगत कार्य के लिए नहीं, बल्कि जनता के हित के लिए सवाल कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि अधिकारी जनता के काम नहीं करेंगे, तो इस पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। सांसद ने यह भी सवाल उठाया कि जब जनता को छोटे-छोटे कामों के लिए 10-10 चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, तो अधिकारियों को वेतन किस बात का दिया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान सांसद ने सभी अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कार्यप्रणाली में तुरंत सुधार नहीं हुआ, तो कार्रवाई से पीछे नहीं हटेंगी। उन्होंने कहा कि जनता अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा जनप्रतिनिधियों को भुगतना पड़ता है, क्योंकि लोग अपनी समस्याएं लेकर उनके पास पहुंचते हैं।

शिविर में मौजूद लोगों ने सांसद को यह भी बताया कि पूरे क्षेत्र में अवैध निर्माण की बाढ़ आ गई है। सरकारी जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं, लेकिन नगर निगम के अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। सांसद ने इस पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से पेंडिंग फाइलों और शिकायतों की विस्तृत जानकारी मांगी।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account