By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक का हुआ आयोजन सांसद मंजू शर्मा, राव राजेन्द्र सिंह, मुरारी लाल मीणा ने की शिरकत
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक का हुआ आयोजन सांसद मंजू शर्मा, राव राजेन्द्र सिंह, मुरारी लाल मीणा ने की शिरकत

Last updated: 19.05.2026 12:14 pm
Anjali Dadhich
Published: 19.05.2026

 जयपुर जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक का आयोजन हुआ। जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, दौसा सांसद मुरारीलाल मीणा एवं सीकर सांसद अमराराम की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक में जिले में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य सहित जनहित से जुड़े अहम् बिन्दुओं पर चर्चा हुई।

जयपुर सांसद ने कहा कि पेयजल आम आदमी की मूलभूत आवश्यकता है। गर्मी के मौसम कोे देखते हुए जयपुर शहर में पेयजल की माकूल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जलदाय विभाग को दिए हैं। उन्होंने आगामी 15 दिवस में जयपुर जिले में बेहतर पेयजल व्यवस्था हेतु स्वीकृत एमपी एमएलए लेड के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रदान किए हैं। उन्होंने एक सप्ताह उपरांत जयपुर जिले की पेयजल समस्याओं के निराकरण के संबंध में पुनः बैठक आयोजित करने के निर्देश जिला कलक्टर जयपुर को दिए।

उन्होंने मानसून से पूर्व शहर के सभी नाले-नालियों की सफाई प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिए हैं ताकि वर्षा के दौरान जलभराव के कारण आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के अंतंर्गत अधिक से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स को इसका लाभ प्रदान कराने के लिए वार्ड अनुसार शिविर लगाकर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।

उन्होंने जयपुर के मध्य से गुजरने वाली द्रव्यवती नदी का उचित विकास व सौंदर्यीकरण कराकर उसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

जयपुर सांसद ने जयपुर शहर के शमशान स्थलों विशेष रूप से चांदपोल मोक्षधाम पर शवयात्रा में आने वाले व्यक्तियों के लिए धूप व बारिश से बचाव के लिए छाया के साथ-साथ बैठने की उचित व्यवस्था करने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि मुहाना कृषि उपज मण्डी में प्रतिदिन आने वाले किसानों के लिए सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ नियमित रूप से साफ-सफाई, फल सब्जियों के कचरे का समुचित निस्तारण के साथ-साथ सौंदर्यीकरण के कार्य करवाने के निर्देश भी प्रदान किए हैं। उन्होंने एनएचआईए द्वारा निर्मित सड़कों के दोनों किनारे मानसून के दौरान वृहद् स्तर पर पौधारोपण के निर्देश एनएचएआई के अधिकारियों को दिए।

जयपुर ग्रामीण सांसद ने कहा कि जयपुर में जिन कॉलोनियों का नियमन हो चुका है वहाँ जाने के लिए समुचित सड़कों का निर्माण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नरैना सीएचसी पर चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ चिकित्सकीय उपकरणों की व्यवस्था भी आमजन के लिए सुनिश्चित करने के निर्देश सीएमएचओ को दिए।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जयपुर जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में निर्मित व स्वीकृत आवासों की पूर्ण सूची उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने जयपुर के पार्कों के उचित रखरखाव व सौंदर्यीकरण के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिए।

इसके अतिरिक्त किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाए जाने के संबंध में अभिभावकों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए, ताकि अधिक से अधिक किशोरियाँ टीकाकरण से लाभान्वित हो सकें। अधिकारियों को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं एवं टीकाकरण कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए कहा गया।

बैठक में जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, विकसित भारत जी राम जी योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सर्व शिक्षा अभियान, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, प्रधानमंत्री रोजगार कार्यक्रम, प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना, राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास से संबंधित योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्रीय समस्याओं एवं विकास कार्यों से जुड़े सुझाव भी दिए गए। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए।

जिला कलेक्टर संदेश नायक ने बैठक में विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराते हुए बताया कि जिला प्रशासन द्वारा आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं योजनाओं के प्रभावी संचालन हेतु लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों ने जिले में अपने विभाग से संबंधित केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की कार्यप्रगति एवं क्रियान्वयन से जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाया।

इस दौरान जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट शासी परिषद् की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में डीएमएफटी फण्ड को जिले के विकास कार्य हेतु खर्च करने पर भी चर्चा की गई।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account