By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: जोधपुर को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव की बड़ी सौगात, वंदे भारत डिपो विस्तार के लिए दिए 195 करोड़
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
Uncategorized

जोधपुर को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव की बड़ी सौगात, वंदे भारत डिपो विस्तार के लिए दिए 195 करोड़

Last updated: 28.10.2025 6:45 pm
Anjali Dadhich
Published: 28.10.2025

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने जोधपुर में बन रहे वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो के विस्तार वाली 195 करोड़ की अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना को हरी झंडी दे दी है।

जोधपुर। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने जोधपुर में बन रहे वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो के विस्तार वाली 195 करोड़ की अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना को हरी झंडी दे दी है। स्वीकृत राशि से वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के मेंटेनेंस डिपो के विस्तार के साथ-साथ एक बहुद्देश्यीय वर्कशॉप और विश्वस्तरीय ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना का मार्ग भी प्रशस्त हो गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे प्रशासन ने इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए रेलवे बोर्ड को 195 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा था। इस ट्रेनिंग सेंटर के निर्माण से अब वंदे भारत सहित सभी हाई स्पीड ट्रेनों के रखरखाव करने वाले इंजीनियरों को ट्रेनिंग की फैसिलिटी भी जोधपुर में ही मिल जाएगी।

जोधपुर के भगत की कोठी वाशिंग लाइन के पास 167 करोड़ रुपए की लागत से वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो का निर्माण युद्धस्तर पर किया जा रहा है तथा परियोजना के दूसरे चरण में बहुद्देश्यीय, आधुनिक और आवासीय ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण प्रस्तावित है, जहां वंदे भारत बेड़े की सभी ट्रेनों के रखरखाव और इसके रखरखाव से जुड़े इंजीनियरों व सहायक कर्मचारियों को उच्च मानकों वाली ट्रेन मशीनरी को संभालने का गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए रेलमंत्री की 195 करोड़ रुपए की बजट मंजूरी उत्तर पश्चिम रेलवे के लिए एक बड़ी सौगात है।

बेहतर गति से सफर बनेगा सुगम

एक बार चालू हो जाने पर, यह डिपो भारतीय रेलवे पर चलने वाली सभी वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के संपूर्ण रखरखाव का कार्यभार संभालेगा, जिससे परिचालन सुव्यवस्थित होगा और यात्रियों को बेहतर गति व सुविधा मिलेगी। इस सुविधा से न केवल सेवा विश्वसनीयता और टर्नअराउंड समय में सुधार होगा, बल्कि क्षेत्र में रेल परिचालन की समग्र दक्षता भी बढ़ेगी। भगत की कोठी का निर्माण कार्य अग्रिम चरण में है।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account