By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: टेक्नोलॉजी के जरिए सड़कें होंगी अधिक सुरक्षित, आमजन को मिलेगा सहज सफर- उप मुख्यमंत्री
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

टेक्नोलॉजी के जरिए सड़कें होंगी अधिक सुरक्षित, आमजन को मिलेगा सहज सफर- उप मुख्यमंत्री

Last updated: 02.04.2026 4:44 pm
Anjali Dadhich
Published: 02.04.2026

उप मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने प्रदेश में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए तकनीक आधारित निगरानी तंत्र को और सख्त करने व नियमों के उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ई-डिटेक्शन, वाहन ट्रैकिंग और ऑनलाइन सेवाओं के जरिए आमजन को सुरक्षित, पारदर्शी और जवाबदेह परिवहन व्यवस्था उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए।

      उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा गुरुवार को शासन सचिवालय में परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि ई-डिटेक्शन प्रणाली को और प्रभावी बनाते हुए नियमों के उल्लंघन पर स्वतः चालान की प्रक्रिया को मजबूत किया जाए। उन्होंने सार्वजनिक परिवहन वाहनों में वाहन लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) के व्यापक क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि इससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और निगरानी व्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने इस प्रणाली का दायरा तेजी से बढ़ाने के निर्देश दिए।

      उप मुख्यमंत्री ने परमिट से संबंधित सभी सेवाओं को पूर्णतः ऑनलाइन करने, प्रक्रियाओं को सरल बनाने और आमजन को बिना बाधा सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही ई-डिटेक्शन, ऑनलाइन परमिट और अन्य आईटी प्रणालियों के समेकित उपयोग से पारदर्शिता बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने खान एवं परिवहन विभाग के पोर्टलों के एकीकरण को गति देने के निर्देश देते हुए कहा कि ओवरलोडिंग जैसे मामलों में प्रभावी और समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि नियमों का कड़ाई से पालन हो सके।

      उन्होंने सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में नवाचारों को बढ़ावा देने, जिला स्तर पर डेटा आधारित कार्ययोजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने तथा सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के अंतर्गत राजस्व सुदृढ़ीकरण, कर वसूली की नियमित मॉनिटरिंग तथा प्रवर्तन तंत्र को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।

      

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account