By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: ड्रग्स मामले में शक्ति कपूर के बेटे एंटी-नारकोटिक्स ऑफिस पहुंचे:252 करोड़ के केस में समन भेजा गया था
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

ड्रग्स मामले में शक्ति कपूर के बेटे एंटी-नारकोटिक्स ऑफिस पहुंचे:252 करोड़ के केस में समन भेजा गया था

Last updated: 25.11.2025 4:49 pm
Anjali Dadhich
Published: 25.11.2025

252 करोड़ के ड्रग्स मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर एंटी नारकोटिक्स सेल के सामने पेश हुए हैं। सिद्धार्थ को एंटी नारकोटिक्स सेल के घाटकोपर यूनिट में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। ANC ने सिद्धांत को पूछताछ के लिए एक बजे का समय दिया था।

सिद्धांत को पूछताछ के लिए ये समन 21 नवंबर को मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल की तरफ से भेजा गया था। ANC ने इससे पहले पॉपुलर इन्फ्लूएंसर ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी को भी समन किया था। हालांकि, ओरी पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एंटी नारकोटिक्स सेल की घाटकोपर यूनिट ने ओरी को दूसरा समन भी भेजा है। इसके मुताबिक, उन्हें 26 नवंबर यानी कि बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

बता दें कि इससे पहले भी सिद्धांत का नाम ड्रग्स केस में आ चुका है। साल 2022 में बेंगलुरु की एक रेव पार्टी में अवैध ड्रग्स लेने के आरोप में पुलिस ने उन्हें फाइव स्टार होटल से गिरफ्तार किया था।

पूरा मामला

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, एंटी नारकोटिक्स सेल ने अगस्त में दाऊद इब्राहिम के साथ काम करने वाले ड्रग तस्कर सलीम डोला के बेटे ताहेर डोला को दुबई से प्रत्यर्पित किया था।

पूछताछ के दौरान ताहेर डोला ने बयान में कहा कि उसके द्वारा भारत और विदेशों में आयोजित होने वाली ड्रग्स पार्टियों में बॉलीवुड एक्टर्स, मॉडल्स, रैपर्स, फिल्ममेकर और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के रिश्तेदार भी शामिल होते थे।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, ताहेर डोला ने दावा किया है कि इन पार्टीज में ड्रग (मेफेड्रोन) सप्लाई की जाती है। इन पार्टी में शामिल होने वाले लोगों में श्रद्धा कपूर, भाई सिद्धार्थ कपूर, अलीशा पारकर (हसीना पारकर का बेटा), नोरा फतेही, ओरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि, पॉपुलर फिल्ममेकर जोड़ी अब्बास-मस्तान, रैपर लोका और बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी भी शामिल हैं।

बता दें कि श्रद्धा कपूर ने साल 2017 में रिलीज हुई दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर में हसीना का रोल प्ले किया था। जबकि उनके भाई सिद्धार्थ कपूर दाऊद इब्राहिम के रोल में थे।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account