By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: तरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 की तैयारियों की जयपुर जिला कलक्टर ने की समीक्षा,सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

तरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 की तैयारियों की जयपुर जिला कलक्टर ने की समीक्षा,सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश

Last updated: 10.06.2026 12:25 pm
Anjali Dadhich
Published: 10.06.2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के सफल आयोजन एवं तैयारियों के संबंध में जयपुर जिला कलक्टर संदेश नायक ने कलेक्ट्रेट में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली और कार्यक्रमों की तैयारियों, विभागवार जिम्मेदारियों तथा जनभागीदारी बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की।

जिला कलक्टर ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा एवं स्वस्थ जीवनशैली का आधार है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योग दिवस केवल एक आयोजन नहीं बल्कि स्वस्थ एवं निरोग समाज की दिशा में जनआंदोलन है।

बैठक में बताया गया कि 21 जून को सवाई मानसिंह स्टेडियम, अल्बर्ट हॉल, पत्रिका गेट एवं जलमहल पर योग कार्यक्रम प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक होंगे। सवाई मानसिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित होगा। जिला कलक्टर ने सभी कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम स्थलों पर पेयजल, चिकित्सा सहायता, स्वच्छता, सुरक्षा, पार्किंग, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थलवार नोडल अधिकारियों एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर समस्त व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी प्रदान किए।

जिला कलक्टर ने आयुर्वेद, शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा अन्य संबंधित विभागों को योग दिवस के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने एवं अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न विभागों के सहयोग से योग दिवस कार्यक्रमों को जनभागीदारी का उत्सव बनाने पर जोर दिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा कार्यक्रम स्थलों का पूर्व निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का सत्यापन किया जाए। साथ ही विभागों के मध्य प्रभावी समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम के सफल आयोजन को सुनिश्चित किया जाए।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राजीव दीक्षित, अतिरिक्त जिला कलक्टर जयपुर शहर उत्तर राजेन्द्र सिंह सहित आयुर्वेद विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, नगर निगम, परिवहन विभाग, सूचना तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account