By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: नगर निगम चुनाव शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न, नगर निकाय के द्वितीय चरण में 63.55 प्रतिशत रहा मतदान
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

नगर निगम चुनाव शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न, नगर निकाय के द्वितीय चरण में 63.55 प्रतिशत रहा मतदान

Last updated: 12.09.2026 12:55 pm
Anjali Dadhich
Published: 12.09.2026

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण में नगर निगम जयपुर के 150 वार्डों में शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, उद्योग, खेल एवं युवा मामलात मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड, हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य सहित अन्य गणमान्य नागरिकों, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों तथा दिव्यांग मतदाताओं सहित आम मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान कर भारत के लोकतंत्र को मजबूत किया ।

राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने खण्डेलवाल वैश गर्ल्स इंस्टीट्युट ऑफ टेक्नॉलॉजी, वैशाली नगर स्थित मतदान केन्द्र पर मतदान किया। मतदान के पश्चात उन्होंने सेल्फी प्वाइंट पर अमिट स्याही का निशान दिखाते हुए फोटो खिंचवाई तथा रिव्यू वॉल पर अपना संदेश भी अंकित किया। उन्होंने शहर की सरकार का चुनाव करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर संदेश नायक ने सर्वप्रथम  प्रातः ही ऋषिकुल विजय स्कूल, करधनी शॉपिंग सेंटर के पास, कक्ष संख्या-1 पर स्थित मतदान केन्द्र पर मतदान किया। इस के पश्चात् उन्होंने शहर के मतदान केन्द्रों की मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था, मतदाताओं की सुविधा तथा निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का निरंतर जायजा लिया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने  मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग देने वाले सभी मतदाताओं, कार्मिकों, अधिकारियों, सुरक्षाकर्मियों का आभार प्रकट किया।

उन्होंने बताया कि नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत नगर निगम जयपुर  का मतदान प्रतिशत प्रातः 10 बजे तक 16.20 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 37.36 प्रतिशत, दोपहर 3 बजे तक 48.89 प्रतिशत तथा शाम 6 बजे तक 62.74 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अंतिम रूप से कुल 63.55 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। वार्डवार उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार वार्ड 1 से 22 में 63.32 प्रतिशत, वार्ड 23 से 37 में 64.39 प्रतिशत, वार्ड 38 से 58 में 57.85 प्रतिशत, वार्ड 59 से 72 में 61.87 प्रतिशत, वार्ड 73 से 87 में 57.86  प्रतिशत, वार्ड 88 से 103 में 57.28 प्रतिशत, वार्ड 104 से 115 में 67.44 प्रतिशत, वार्ड 116 से 132 में 72.20 प्रतिशत, वार्ड 133 से 147 में 68.85 प्रतिशत तथा वार्ड 148 से 150 में 81.45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account