By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: न्यू ईयर 2026 से पहले मौसम का मिजाज बदला, राजस्थान में बारिश और घने कोहरे की चेतावनी
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
weather update

न्यू ईयर 2026 से पहले मौसम का मिजाज बदला, राजस्थान में बारिश और घने कोहरे की चेतावनी

Last updated: 30.12.2025 5:26 pm
Anjali Dadhich
Published: 30.12.2025

नए साल के जश्न से पहले राजस्थान में मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के बादल मंडराने लगे हैं, जिससे न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर असर पड़ सकता है। मौसम विभाग ने 31 दिसंबर और 1 जनवरी को राजस्थान के विभिन्न जिलों में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तर भारत में सक्रिय हो रहे एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में बादल छाए रहने और मौसम के बिगड़ने की संभावना जताई गई है।

मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, 31 दिसंबर को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 1 जनवरी को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इसके साथ ही 1 जनवरी की शाम से प्रदेश में घना कोहरा छाने की आशंका है, जो अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है। सर्द हवाओं के चलते ठंड में भी इजाफा होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के उत्तर-पूर्वी जिलों में घना कोहरा छाया रहा। इसके कारण धूप कमजोर पड़ी और दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अलवर, हनुमानगढ़ और करौली में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। करौली प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां दिन का अधिकतम तापमान मात्र 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

घने कोहरे का असर रेल, सड़क और हवाई यातायात पर भी साफ नजर आया। जयपुर एयरपोर्ट पर खराब दृश्यता के कारण दिल्ली और चंडीगढ़ जाने वाली चार उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा, जबकि एक उड़ान रद्द कर दी गई। कई फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय से देरी से रवाना हुईं।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account