By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: पारदर्शिता के साथ हुआ नगरीय निकायों के आरक्षण का निर्धारण, लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

पारदर्शिता के साथ हुआ नगरीय निकायों के आरक्षण का निर्धारण, लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न

Last updated: 14.08.2026 1:24 pm
Anjali Dadhich
Published: 14.08.2026

 राज्य की 309 नगरीय निकायों में अध्यक्ष पदों का वर्गवार एवं महिला आरक्षण एक तिहाई के आधार पर किये जाने के लिए निदेशालय स्वायत्त शासन विभाग के सभागार में नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग के मंत्री झाबर सिंह खर्रा की अध्यक्षता में विभिन्न मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दल एवं मान्यता प्राप्त राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लाॅटरी का आयोजन किया गया। जिसमें वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर विभिन्न विभागीय अधिसूचनाओं द्वारा विगत वर्षो मे नवगठित नगरीय निकायों को शामिल करते हुए कुल 309 नगरीय निकायों के महापौर/सभापति/अध्यक्ष पदों के आरक्षण हेतु लाॅटरी प्रक्रिया सम्पन्न की गई।

इस प्रक्रिया में स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव श्री रवि जैन, निदेशक श्री प्रतीक जूईकर, अतिरिक्त निदेशक डॉ. अशोक कुमार सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया में पारदर्शिता को प्रमुखता देते हुए लॉटरी का निदेशालय के बाहर डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से विभिन्न राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नगारिकों लिए लाईव प्रसारण भी किया गया।

राज्य के 07 संभागों की कुल 309 सीटों के आरक्षण में महिलाओं की भागीदारी को विशेष प्राथमिकता दी गई है। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 50 पदों में से 16, अनुसूचित जनजाति के 11 में से 03, अन्य पिछड़ा वर्ग के 60 में से 20 तथा अनारक्षित 188 पदों में से 62 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इस प्रकार विभिन्न श्रेणियों में कुल 101 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं, जो नगरीय निकायों में महिला नेतृत्व एवं जनप्रतिनिधित्व को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

जयपुर संभाग की कुल 91 नगरीय निकायों में महापौर/सभापति/अध्यक्ष के पदों के आरक्षण के तहत अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कुल 13 पदों में से 04 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 06 पदों में से 02 पद महिलाओं के लिए, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित 19 पदों में से 06 पद महिलाओं के लिए तथा अनारक्षित 53 पदों में से 18 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

अजमेर संभाग की कुल 52 नगरीय निकायों में महापौर/सभापति/अध्यक्ष के पदों के आरक्षण के तहत अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कुल 08 पदों में से 03 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित 10 पदों में से 03 पद महिलाओं के लिए तथा अनारक्षित 34 पदों में से 11 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

उदयपुर संभाग की कुल 28 नगरीय निकायों में महापौर/सभापति/अध्यक्ष के पदों के आरक्षण के तहत अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 01 पद आरक्षित किया गया हैं। इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 04 पदों में से 01 पद महिलाओं के लिए, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित 05 पदों में से 02 पद महिलाओं के लिए तथा अनारक्षित 18 पदों में से 06 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

वहीं जोधपुर संभाग की कुल 41 नगरीय निकायों में महापौर/सभापति/अध्यक्ष के पदों के आरक्षण के तहत अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कुल 10 पदों में से 03 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित 08 पदों में से 03 पद महिलाओं के लिए तथा अनारक्षित 23 पदों में से 08 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

कोटा संभाग की कुल 28 नगरीय निकायों में महापौर/सभापति/अध्यक्ष के पदों के आरक्षण के तहत अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कुल 04 पदों में से 01 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित 05 पदों में से 02 पद महिलाओं के लिए तथा अनारक्षित 19 पदों में से 06 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

बीकानेर संभाग की कुल 37 नगरीय निकायों में महापौर/सभापति/अध्यक्ष के पदों के आरक्षण के तहत अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कुल 05 पदों में से 02 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित 07 पदों में से 02 पद महिलाओं के लिए तथा अनारक्षित 25 पदों में से 08 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

भरतपुर संभाग की कुल 32 नगरीय निकायों में महापौर/सभापति/अध्यक्ष के पदों के आरक्षण के तहत अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कुल 09 पदों में से 03 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 01, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित 06 पदों में से 02 पद महिलाओं के लिए तथा अनारक्षित 16 पदों में से 05 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account