By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: प्रधानमंत्री की 21 अप्रेल को प्रस्तावित बालोतरा यात्रा,—अधिकारी ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियां करें सुनिश्चित- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

प्रधानमंत्री की 21 अप्रेल को प्रस्तावित बालोतरा यात्रा,—अधिकारी ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियां करें सुनिश्चित- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Last updated: 10.04.2026 2:42 pm
Anjali Dadhich
Published: 10.04.2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 21 अप्रेल को बालोतरा में देश के पहले एचपीसीएल इंटीग्रेटेड रिफाइनरी कम पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि पचपदरा रिफाइनरी के माध्यम से राजस्थान देश की ऊर्जा सुरक्षा का मजबूत स्तंभ बनेगा और साथ ही, इससे प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति भी मिलेगी। श्री शर्मा ने आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

पचपदरा रिफाइनरी की शोधन क्षमता 9 मिलियन मेट्रिक टन प्रतिवर्ष—

पचपदरा स्थित एचपीसीएल रिफाइनरी देश-प्रदेश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति करने में कारगर होगी। इस परियोजना की संशोधित लागत 79 हजार 459 करोड़ रुपये है। इस इकाई की वार्षिक शोधन क्षमता 9 मिलियन मैट्रिक टन है। इसमें 1.5 से 2.5 मिलियन टन राजस्थान क्रूड और 6.5 से 7.5 मिलियन टन आयातित क्रूड का मिश्रण उपयोग किया जाएगा। यह रिफाइनरी लगभग 4 हजार 400 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है। इस रिफाइनरी से एलपीजी का व्यावसायिक उत्पादन सफलतापूर्वक प्रारंभ हो चुका है।

श्री शर्मा प्रधानमंत्री की प्रस्तावित बालोतरा यात्रा की तैयारियों के संबंध में गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस मौके पर प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही, वे रिफाइनरी से उत्पादित एलपीजी प्रोडक्ट्स के टेंकर्स को हरी झण्डी भी दिखाएंगे।

मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल पर आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग, यातायात, सुरक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें, ताकि यातायात सुचारू रहने के साथ पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। साथ ही, उन्होंने रिफाइनरी परिसर में वृक्षारोपण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। 

युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर—

श्री शर्मा ने कहा कि एचआरआरएल रिफाइनरी में पेट्रोल और डीजल के साथ-साथ पॉलीप्रोपाइलीन, एलएलपीडीई (लीनियर लो डेंसिटी पॉलीइथिलीन), एचडीपीई (हाई डेंसिटी पॉलीइथिलीन), बेंजीन, टोल्यून और ब्यूटाडाइन का भी उत्पादन होगा। ये सभी उत्पाद परिवहन, फार्मा, पेंट, पैकेजिंग उद्योग आदि जैसे क्षेत्रों को मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि यह परियोजना ऊर्जा की आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होगी और पेट्रोकेमिकल क्षेत्र की आयात पर निर्भरता को कम करेगी। साथ ही, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध होंगे। 

इस दौरान मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा, एचपीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे। 

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account