आगामी 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करकमलों से राजस्थान रिफाइनरी परियोजना एवं अन्य विकास कार्यों / परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण पचपदरा से किया जा रहा है। सभी जिला मुख्यालय इस कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ेंगे। जिला प्रभारी मंत्री, विधान सभा में सरकारी मुख्य सचेतक, विभिन्न बोर्ड/आयोग/ निगम के अध्यक्ष को सम्बंधित जिला मुख्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है।
केबिनेट मंत्रियों में डॉ. किरोडी लाल को सवाई माधोपुर, गजेन्द्र सिंह को नागौर, कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को दौसा, मदन दिलावर को कोटा, जोगाराम पटेल को जोधपुर, सुमित गोदारा को श्रीगंगानगर, सुरेश सिंह रावत को झुन्झुनूं, कन्हैया लाल को टोंक, हेमन्त मीना को प्रतापगढ, बाबू लाल को उदयपुर और अविनाश गहलोत को चूरू लगाया गया है।
स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों में गौतम कुमार को चित्तौडगढ, हीरालाल नागर को बूंदी, झाबर सिंह खर्रा को जयपुर और संजय शर्मा को सीकर की जिम्मेदारी दी गई है।
राज्य मंत्रियों में ओटाराम देवासी को राजसमंद, विजय सिंह को डीडवाना-कुचामन, जवाहर सिंह बेढम को डीग और डॉ. मंजू बाघमार को ब्यावर का प्रभार दिया गया है।
सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग को जालौर,राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई को फलौदी, वैदिक संस्कार एवं शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. गणेशीलाल को बाडमेर, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत को पाली, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार को फलौदी,
राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष श्री अरूण चतुर्वेदी को भरतपुर, राजस्थान किसान आयोग अध्यक्ष श्री सी.आर. चौधरी को भीलवाड़ा, श्रीयादे माटी कला बोर्ड अध्यक्ष श्री प्रहलादराय टांक को
हनुमानगढ़, राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष राजेन्द्र नायक को जैसलमेर, राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सहकार समिति अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर को कोटपूतली-बहरोड़ व देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना को करौली लगाया गया है।


