By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: प्रमुख शासन सचिव ने किया अस्पतालों का आकस्मिक निरीक्षण— प्रमुख शासन सचिव
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

प्रमुख शासन सचिव ने किया अस्पतालों का आकस्मिक निरीक्षण— प्रमुख शासन सचिव

Last updated: 11.04.2026 2:17 pm
Anjali Dadhich
Published: 11.04.2026

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने भरतपुर शहर में आरबीएम अस्पताल और जनाना अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था एवं चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती रोगियों से अस्पताल प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी लेकर बेहतर चिकित्सा सेवाओं के लिये फीडबैक लिया।

प्रमुख शासन सचिव ने आरबीएम अस्पताल पहुंचकर आपातकालीन सेवाओं के तहत दी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण कर गंभीर रोगियों के लिये समय पर प्राथमिक उपचार के साथ अस्पताल के वार्डों में त्वरित इंतजामात करने के निर्देश दिये। उन्होंने मल्टी सेवाओं में सुधार कर सभी रोगियों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं को गुणवत्ता के साथ उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान पेयजल एवं शौचालय सुविधाओं का भी निरीक्षण किया तथा इसके आसपास अनावश्यक गंदगी नहीं हो इसके लिये तीमारदारों को गुटखा, पान की पीक ऐसे स्थानों पर नहीं थूकने के लिये पाबन्द करने के निर्देश दिये। ओपीडी का निरीक्षण करते समय उन्होंने कहा कि रोगियों के लिये आवश्यक जॉचें समय पर पूरी की जायें, ओपीडी की पंजीयन खिडकियों के पास रोगियों के बैठने के लिये समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक रोगी को निशुल्क जॉच एवं निशुल्क दवा योजना का पूरा लाभ मिले। अस्पताल में उपलब्धता नहीं होने पर आउटसोर्स करते हुये समय पर सुविधाऐं उपलब्ध करायें। उन्होंने आरएमआरएस के मद से अस्पताल में आवश्यक सुविधाओं में बढोतरी करने के निर्देश दिये।

उन्होंने आरबीएम अस्पताल में ओपीडी ब्लॉक में रोगी लक्ष्मी देवी एवं उसके पुत्र विवेक से अस्पताल की सुविधाओं की जानकारी ली तथा पंजीयन के समय किसी तरह की परेशानी के बारे में फीडबैक लिया। सामान्य वार्ड में भर्ती रूपवास निवासी शिवानी से उन्होंने अस्पताल द्वारा सुबह-शाम दूध-दलिया, दवाओं एवं जॉचों की सुविधा के बारे में जानकारी ली तथा चिकित्सकों को बेहतर उपचार करने के निर्देश दिये। उन्होंने महिला वार्ड में भर्ती भरतपुर निवासी राधा, रामाश्रय वार्ड में भर्ती बयाना निवासी अमृत कौर को दी जा रही ईलाज सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने रामाश्रय वार्ड के रोगियों को जिलेभर में स्थानीय चिकित्सा संस्थानों में फिजियोथैरेपी के सुविधाऐं प्राथमिकता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

प्रमुख शासन सचिव ने दिखाई संवेदनशीलता—

निरीक्षण के दौरान लिफ्ट के पास भरतपुर निवासी अस्पताल में भर्ती राखी के परिजनों के हाथ में पर्चा देखकर जानकारी ली तो बताया कि रोगी को ब्लड की जरूरत है लेकिन उनके किसी परिजन के पास एबी पॉजीटिव ब्लड उपलब्ध नहीं है। प्रमुख शासन सचिव ने संवेदनशीलता दिखाते हुये चिकित्सकों से ब्लड बैंक में उपलब्घता की जानकारी ली तथा त्वरित रूप से रोगी राखी को ब्लड उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। जानकारी के अभाव में रोगी के परिजनों द्वारा ब्लड बैंक को ब्लड की आवश्यकता के बारे में जानकारी नहीं देना पाया गया।

जनाना अस्पताल का निरीक्षण—

प्रमुख शासन सचिव ने जनाना अस्पताल के निरीक्षण के समय मॉ योजना के तहत सभी रोगियों को आईपीडी की सेवाऐं उपलब्ध कराते हुये सफाई व्यवस्था एवं सुविधाओं में सुधार लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाली प्रसूताओं एवं नवजात शिशुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधाऐं मिलें यह सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने नीकू-पीकू वार्ड का निरीक्षण कर नवजात शिशुओं के लिये दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा उपलब्ध चिकित्सा उपकरणों का अधिकाधिक उपयोग करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में मैन पावर एवं संसाधनों के लिये विभिन्न मदों का उपयोग कर आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जायें।

इस अवसर पर प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. विवेक भारद्वाज, अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी, अधीक्षक आरबीएम अस्पताल डॉ. नगेन्द्र भदौरिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गौरव कपूर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account