By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: प्रवासी राजस्थानियों का प्रदेश से गहरा नाता,—सामाजिक सरोकार के कार्याें को दें मजबूती- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

प्रवासी राजस्थानियों का प्रदेश से गहरा नाता,—सामाजिक सरोकार के कार्याें को दें मजबूती- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Last updated: 10.08.2026 1:10 pm
Anjali Dadhich
Published: 10.08.2026

 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानी विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश की संस्कृति, परंपरा, उद्यमशीलता और सामाजिक मूल्यों के प्रतिनिधि हैं। साथ ही, मेहनत, ईमानदारी और समाज सेवा से नई पहचान भी बनाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थानी अपने अनुभव, वैश्विक नेटवर्क और विशेषज्ञता के जरिए राजस्थान की विकास यात्रा को नई गति देने में सहभागी बनें। 

मुख्यमंत्री रविवार को बेंगलुरु में राजस्थान फाउंडेशन के विभिन्न चैप्टर्स के अध्यक्षों के साथ चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान संभावनाओं की भूमि है। प्रवासी राजस्थानी नवाचार, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य, पर्यटन, स्टार्टअप, कृषि, जल संरक्षण और सामाजिक विकास जैसे अनेक क्षेत्रों से जुड़कर प्रदेश को और आगे ले जा सकते हैं। इस संबंध में राज्य सरकार प्रदेश में उन्हें निवेश से जुड़े सभी पहलुओं के लिए हर संभव मदद उपलब्ध करवाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सिंगल विंडो क्लीयरेंस के जरिए निवेश प्रस्तावों पर प्राथमिकता के साथ आवश्यक कार्यवाही की जाती है। साथ ही, प्रदेश में निवेशकों के लिए भूमि, सड़क व रेल नेटवर्क, लॉजिस्टिक ढांचा, ऊर्जा एवं कुशल मानव संसाधन भी उपलब्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रिक व्हीकल और बैटरी निर्माण, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल, डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग और मिनरल आधारित उद्योग, फूड प्रोसेसिंग और आईटी तथा स्टार्ट-अप सेक्टर में निवेश को प्रोत्साहित कर रही है। वहीं, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए 35 से अधिक नीतियां लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश एमओयू में से अब तक लगभग 9 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स की ग्राउंड ब्रेकिंग हो चुकी है। 

उन्होंने कहा कि राजस्थान में पर्यटन को गति प्रदान करने के लिए नई राजस्थान पर्यटन नीति लागू की गई है। शेखावाटी क्षेत्र की भव्य हवेलियां और भित्ति-चित्र हमारी अमूल्य धरोहर हैं। इनके लिए शेखावाटी हवेली संरक्षण योजना प्रारंभ की है। जिसके तहत सीकर, झुंझुनूं और चूरू की 662 ऐतिहासिक हवेलियों को चिन्हित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में प्रवासी राजस्थानियों के सहयोग से कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान चलाया गया है। इसके तहत लगभग 45 हजार रिचार्ज और जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रवासियों के सहयोग से अब तक 20 हजार से अधिक भूजल रिचार्ज एवं जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थानी इस अभियान में और अधिक सक्रिय सहभागिता निभाएं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों का प्रदेश से गहरा नाता है। इसलिए वे राजस्थान की विकास यात्रा में सहयोगी बनें। साथ ही, इस संबंध में राजस्थान फाउंडेशन के सभी चैप्टर्स सक्रिय मंच के रूप में कार्य करें। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारीगण, विभिन्न चैप्टर्स के अध्यक्ष एवं प्रवासी राजस्थानी उपस्थित रहे।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account