By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: बाड़मेर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, 2 घंटे चला सर्च ऑपरेशन
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

बाड़मेर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, 2 घंटे चला सर्च ऑपरेशन

Last updated: 23.12.2025 5:08 pm
Anjali Dadhich
Published: 23.12.2025

राजस्थान के बाड़मेर जिले में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जिला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। एहतियातन पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को खाली करवाया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने सघन तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस के अनुसार, यह धमकी सोमवार रात करीब 10 बजकर 45 मिनट पर जिला कलेक्टर टीना डाबी के आधिकारिक ई-मेल पर प्राप्त हुई। मेल में बाड़मेर कलेक्ट्रेट के साथ-साथ तमिलनाडु के चेन्नई में अभिनेता रजनीकांत और प्रसिद्ध संगीतकार इलैयाराजा के घरों में भी विस्फोट की धमकी दी गई थी। ई-मेल में दावा किया गया कि संबंधित स्थानों पर तीन आरडीएक्स बम लगाए गए हैं और धमाकों से पहले जगह खाली करने की चेतावनी दी गई थी।

सूचना मिलते ही कलेक्ट्रेट परिसर के साथ-साथ एसपी कार्यालय और न्यायालय परिसर को भी खाली कराया गया। इसके बाद करीब दो घंटे तक पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके में गहन तलाशी ली। डॉग स्क्वायड की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया और हर कोने की जांच की गई। हालांकि, लगभग दो घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन में कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला।

बाड़मेर के एसपी नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि सुबह कलेक्टर के पीए द्वारा मेल की जानकारी दिए जाने के बाद तत्काल सुरक्षा इंतजाम किए गए। लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर पूरे परिसर की जांच करवाई गई। मेल में दोपहर 12 बजे तक बम धमाके की धमकी दी गई थी, जिसे देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह धमकी भरा ई-मेल तमिलनाडु से भेजा गया था। मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। बाड़मेर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और ई-मेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर टीम की मदद से जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और दोपहर करीब 1:30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर को दोबारा खोल दिया गया।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account