By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: मनरेगा का नाम बदला, अब कहलाएगा ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, काम के दिन बढ़ाकर 125 करने को मंजूरी
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

मनरेगा का नाम बदला, अब कहलाएगा ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, काम के दिन बढ़ाकर 125 करने को मंजूरी

Last updated: 13.12.2025 2:26 pm
Anjali Dadhich
Published: 13.12.2025

ग्रामीण भारत के करोड़ों मजदूरों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। महात्मा गांधी नेशनल रूरल एम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट (MGNREGA) का नाम अब बदलकर ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’ कर दिया गया है। इसके साथ ही इस योजना के तहत मिलने वाले रोजगार के दिनों की संख्या भी बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अब ग्रामीण परिवारों को एक वित्तीय वर्ष में 100 की जगह 125 दिनों का गारंटीड रोजगार मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस अहम प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कैबिनेट ने नाम परिवर्तन और रोजगार के दिनों की संख्या बढ़ाने से जुड़े बिल को हरी झंडी दे दी है। अब इस बिल को संसद में पेश किया जाएगा।

अब तक इस योजना को आमतौर पर मनरेगा (MGNREGA) या नरेगा (NREGA) के नाम से जाना जाता था। वर्ष 2005 में लागू की गई यह योजना ग्रामीण परिवारों की आजीविका सुरक्षा के लिए सरकार की सबसे महत्वपूर्ण सामाजिक योजनाओं में से एक मानी जाती है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले ऐसे परिवार, जिनके वयस्क सदस्य बिना किसी विशेष कौशल के काम करने को तैयार होते हैं, उन्हें सरकार द्वारा तय न्यूनतम मजदूरी पर रोजगार उपलब्ध कराया जाता है।

सरकार का मानना है कि योजना का नाम बदलकर ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’ रखने से महात्मा गांधी के विचारों और उनके आत्मनिर्भर ग्राम स्वराज के सपने को और मजबूती मिलेगी। वहीं, काम के दिनों को 100 से बढ़ाकर 125 करने से ग्रामीण मजदूरों की आमदनी में इजाफा होगा और बेरोजगारी की समस्या से राहत मिलेगी।

इस फैसले को खासतौर पर किसानों, दिहाड़ी मजदूरों और ग्रामीण गरीब परिवारों के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, रोजगार के दिनों में बढ़ोतरी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और पलायन की समस्या पर भी अंकुश लगेगा।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account