By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: ‘मन की बात’ कार्यक्रम से देश का हर नागरिक हो रहा प्रेरित- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा- मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
Home » Blog » ‘मन की बात’ कार्यक्रम से देश का हर नागरिक हो रहा प्रेरित- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा- मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम
News

‘मन की बात’ कार्यक्रम से देश का हर नागरिक हो रहा प्रेरित- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा- मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम

Last updated: 23.02.2026 12:54 pm
Anjali Dadhich
Published: 23.02.2026
Share
SHARE

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम की ‘131वीं कड़ी’ में देशवासियों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वाटिका स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सामुदायिक केन्द्र में आमजन के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना।

                प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में भारत की उपलब्धियों, तकनीकी प्रगति, सामाजिक जागरूकता और कृषि क्षेत्र की सफलताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने एआई इम्पेक्ट समिट का उल्लेख करते हुए कहा कि इस समिट के माध्यम से दुनिया को एआई के क्षेत्र में भारत की अद्भुत क्षमताएं देखने को मिली हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय एआई मॉडल, डेयरी क्षेत्र में एआई के उपयोग और प्राचीन भारतीय ग्रंथों के डिजिटल संरक्षण जैसे नवाचारों ने विश्व भर के लोगों को प्रभावित किया है। भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

                प्रधानमंत्री ने डिजिटल सुरक्षा पर विशेष बल देते हुए ‘डिजिटल अरेस्ट’ और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को लेकर सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी से बचने के लिए केवल अधिकृत माध्यमों से ही केवाईसी अपडेट करें, किसी भी अनजान कॉल या लिंक पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें तथा समय-समय पर पासवर्ड बदलते रहें। उन्होंने मजबूत और आत्मनिर्भर भारत के लिए नागरिक जागरूकता को आवश्यक बताया।

                 प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों को धरती के सच्चे साधक बताते हुए कहा कि देश के किसान अब परंपरा और तकनीक का संतुलित उपयोग कर रहे हैं तथा गुणवत्ता और उत्पादन में बढ़ोतरी के साथ नए बाजार पर भी ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने ओडिशा के एक किसान द्वारा बहुउद्देशीय खेती मॉडल, केरल में धान की विविध किस्मों के संरक्षण और भारत के विश्व के सबसे बड़े चावल उत्पादक बनने जैसी उपलब्धियों को प्रेरक बताया। साथ ही, कृषि उत्पादों के निर्यात और जीआई टैग वाले उत्पादों की बढ़ती वैश्विक मांग को किसानों की प्रगति का संकेत बताया।

                प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश गुलामी के प्रतीकों को पीछे छोड़कर भारत की संस्कृति से जुड़ी चीजों को महत्व देने लगा है। इस दिशा में राष्ट्रपति भवन में 23 फरवरी को ‘राजाजी उत्सव’ मनाया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रपति भवन के केन्द्रीय प्रांगण में सी. राजगोपालाचारी जी की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय गवर्नर जनरल सी. राजगोपालाचारी ने सत्ता को सेवा की तरह देखा। सार्वजनिक जीवन में उनका आचरण, आत्मसंयम और स्वतंत्र चिंतन, आज भी हमें प्रेरित करता है।

                प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में महाकुंभ एवं केरल कुम्भ (मामंगम) जैसी सांस्कृतिक परंपराओं की एकता पर बल दिया। उन्होंने आगामी त्योहारों के अवसर पर ‘वोकल फॉर लोकल’ अपनाने का भी आह्वान किया। उन्होंने टी-20 विश्व कप में भारतीय मूल के खिलाड़ियों की वैश्विक उपस्थिति एवं अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और प्रेरक उदाहरणों की सराहना की। उन्होंने किडनी ट्रांस्पलांट कराकर स्पोर्टिंग एक्टिविटी में कमाल कर रहे सीकर के रामदेव सिंह का जिक्र करते हुए अंगदान के प्रति जागरूकता पर जोर दिया।

विकसित भारत-विकसित राजस्थान का संकल्प होगा साकार

                मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश के हर राज्य, हर व्यक्ति को प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार युवा, महिला, किसान और गरीब के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। हमारी सरकार ने दो वर्ष में की गई 2719 बजट घोषणाओं में से 2450 घोषणाओं पर कार्य शुरू कर दिया है। जबकि पिछली सरकार ने पांच वर्षों में कुल 4148 घोषणाएं की, जिनमें से 1935 पर ही काम किया।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार संकल्प पत्र के हर एक वादे को पूरा करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत-विकसित राजस्थान का संकल्प साकार होगा।

इस अवसर पर सांसद मंजू शर्मा, विधायक कैलाश वर्मा, रामावतार बैरवा, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं आमजन उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने लिया चाय का स्वाद

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम के बाद वाटिका से लौटते समय चाय की दुकान पर रुककर चाय का स्वाद लिया और वहां मौजूद आमजन से आत्मीयता से मुलाकात की। इस दौरान वहां उपस्थित छात्राओं ने पेपरलीक की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं भर्ती परीक्षाओं के कलेंडर निर्धारित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट भी बांटी। मुख्यमंत्री से चॉकलेट पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यकाल के आखिरी दिन मेयर सौम्या गुर्जर का संकल्प जयपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 में टॉप 3 में लाएंगे
मुख्य सचिव ने कम्पलायन्स रिडक्शन एंड डीरेगुलेशन के दूसरे चरण की प्रगति की समीक्षा बैठक ली
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमण्डल बैठक में 3 अहम नीतियों का अनुमोदन
हैदराबाद में ग्राम-2026 के तहत इन्वेस्टर्स मीट—मुख्यमंत्री ने निवेशकों को किया आमंत्रित, कहा-पधारो म्हारे देस
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 का किया निरीक्षण— परिवादियों से किया सीधा संवाद
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
News

जयपुर और उदयपुर के दो-दो तुलाई कांटों के कम्प्यूटराइज मोड्यूल का 1 से 7 दिसंबर तक परीक्षण और संचालन – प्रमुख सचिव माइंस टी. रविकान्त

Anjali Dadhich
18.11.2025
जयपुर में नीट 2026 परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न, 97.72% अभ्यर्थी रहे उपस्थित
बहन नूपुर सेनन के संगीत में कृति सेनन का धमाकेदार डांस, भोजपुरी ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर लगाए जमकर ठुमके
मुख्य सचिव ने  डिजिटल जनगणना-2027 के तहत की ‘स्व-गणना’, नागरिकों से की महा-अभियान में भागीदारी की अपील
दिल्ली में डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में सांसद हेमा मालिनी ने अभिनेता धर्मेंद्र के लिए प्रेयर मीट का आयोजन किया
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.
Quick Link
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

About Us

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?