By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: मिलावट के खिलाफ अभियान— 10 हजार लीटर वन​स्पति घी एवं 150 किलो मिर्च पाउडर सीज
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

मिलावट के खिलाफ अभियान— 10 हजार लीटर वन​स्पति घी एवं 150 किलो मिर्च पाउडर सीज

Last updated: 08.01.2026 2:41 pm
Anjali Dadhich
Published: 08.01.2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में प्रदेशवासियों को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए मिलावट के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसी कड़ी में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत बुधवार को जयपुर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10​हजार लीटर वनस्पति घी सीज किया गया। साथ ही, अन्य स्थानों पर कार्रवाई कर नमूने लिए गए।

खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत के नेतृत्व में कुकरखेड़ा मंडी स्थित मैसर्स रुक्मणी इंटरप्राइजेज पर मिलावट के संदेह पर 9853 लीटर अशोका ब्राण्ड का वनस्पति घी सीज़ किया गया। मौके पर अशोका वनस्पति के 2 अलग—अलग बैच के सैंपल लिए गए एवं एक सैंपल नेचर फ्रेश वनस्पति का भी लिया गया। उल्लेखनीय है कि अशोका वनस्पति का इसी फर्म से सितम्बर 2025 में लिया गया नमूना सबस्टैण्डर्ड पाया गया था।

इसके अलावा मैसर्स सैनी किराना स्टोर, रोड नं. 17 वीकेआई से मिर्च पाउडर का सैंपल लिया गया तथा 150 किलो मिर्च पाउडर सीज़ किया गया। इसी प्रकार वीकेआई क्षेत्र में ही मैसर्स अग्रवाल इंटरप्राइजेज से महान ब्राण्ड के घी का सैंपल तथा मुकेश डिपार्टमेंटल स्टोर से धनिया पाउडर एवं चौमू किराना स्टोर से सरसों के तेल का नमूना लिया गया। नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगामी कार्यवाही की जाएगी। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार शर्मा, वीरेंद्र सिंह, विशाल मित्तल तथा पवन गुप्ता शामिल रहे।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account