By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: मुंबई के पवई स्थित रा स्टूडियो में ऑडिशन के बहाने बच्चों को बुलाकर बंधक बनाया, पुलिस ने सभी को बचाया, आरोपी हिरासत में
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

मुंबई के पवई स्थित रा स्टूडियो में ऑडिशन के बहाने बच्चों को बुलाकर बंधक बनाया, पुलिस ने सभी को बचाया, आरोपी हिरासत में

Last updated: 30.10.2025 4:59 pm
Anjali Dadhich
Published: 30.10.2025

मुंबई के पवई स्थित रा स्टूडियो से गुरुवार को चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां एक शख्स ने 15 से 20 बच्चों को स्टूडियो के अंदर बंधक बना लिया। बताया जा रहा है कि यह शख्स स्टूडियो में ही काम करता है। मुंबई पुलिस ने सभी बच्चों को रेस्क्यू कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

बंधक बनाने वाले ने वीडियो जारी किया
बंधक बनाने वाले ने एक वीडियो भी जारी किया। इसमें वह धमकी देते हुए कह रहा है, ”मैंने एक प्लान के तहत बच्चों को बंधक बनाया है। अगर मुझे थोड़ा भी उकसाया गया तो मैं इस जगह को आग लगा दूंगा। मैंने आत्महत्या का कदम उठाने के बजाय यह प्लान बनाया था। मुझे उकसाया न जाए, नहीं तो मैं बच्चों को नुकसान पहुंचाना वाला कदम उठा लूंगा।”

आरोपी का नाम रोहित आर्य
इसी बीच, मुंबई पुलिस की तरफ से एक बयान जारी किया गया। इसमें कहा गया कि आरोपी की पहचान रोहित आर्य के रूप में हुई है। उसने मुंबई के पवई में कुछ बच्चों को बंधक बना लिया। उसने एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें वह कह रहा है कि वह कुछ लोगों से बात करना चाहता है और अगर ऐसा नहीं किया गया तो वह आग लगा देगा और खुद को तथा बच्चों को नुकसान पहुंचाएगा। यह व्यक्ति मानसिक रूप से अस्थिर नजर आ रहा है। 

सभी बच्चे सुरक्षित 
बाद में मुंबई पुलिस की तरफ से एक और बयान जारी किया गया। इसमें कहा गया कि सभी बच्चों को बचा लिया गया है। वे सभी सुरक्षित हैं। रोहित आर्य को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे बात कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया और क्या वह वाकई मानसिक रूप से अस्थिर है।

ऑडिशन के बहाने बुलाया, लंच के लिए नहीं छोड़ा तो शक हुआ
आरोपी ने ऑडिशन के बहाने बच्चों को स्टूडियो में बुलाया था। बच्चों के साथ उनके माता-पिता भी पहुंचे थे। ऑडिशन पिछले छह दिनों से चल रहा था। 20 से 25 बच्चे ऑडिशन के लिए बुलाए गए थे। जब बच्चों को दोपहर के खाने के लिए नही छोड़ा गया तो शक हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बच्चों की उम्र 15 साल के करीब थी।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account