By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से संवर रहा प्रदेश -अमृत 2.0 के तहत राजस्थान में चल रहे 11,560 करोड़ रुपए के काम
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से संवर रहा प्रदेश -अमृत 2.0 के तहत राजस्थान में चल रहे 11,560 करोड़ रुपए के काम

Last updated: 29.04.2026 2:44 pm
Anjali Dadhich
Published: 29.04.2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से राजस्थान में शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूती देने का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। अटल मिशन फॉर रिजुवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (अमृत) 2.0 के अंतर्गत केंद्र सरकार की स्वीकृति के बाद 11 हजार 560 करोड़ रुपए की राशि से राज्य के 200 शहरों और कस्बों में 363 परियोजनाओं पर काम चल रहा है। 

अमृत 2.0 के तहत चल रही इन परियोजनाओं में 5 हजार 950 करोड़ रुपए की सीवरेज एवं सेप्टेज प्रबंधन, 5 हजार 99 करोड़ रुपए लागत की जलापूर्ति परियोजनाएं और 505 करोड़ रुपए की जलाशय पुनरुद्धार परियोजनाएं शामिल हैं।  

जयपुर में 2,624 करोड़ की परियोजनाएं प्रगतिरत

जयपुर ग्रेटर नगर निगम क्षेत्र में सीवरेज नेटवर्क की मरम्मत और नए क्षेत्रों में सीवर लाइन बिछाने के 600 करोड़ रुपए के काम की डीपीआर तैयार की जा रही है जबकि 731 करोड़ रुपए की जलापूर्ति योजना की डीपीआर स्वीकृत हो चुकी है। इसी तरह, हेरिटेज निगम क्षेत्र में एसटीपी निर्माण और अपग्रेडेशन, सीवर लाइनों की मरम्मत, पुरानी सीवर लाइनें बदलने और नई सीवर लाइनें बिछाने के 1040 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों के अनुबन्ध जारी कर काम करवाया जा रहा है। जलापूर्ति वितरण प्रणाली के सुदृढ़ीकरण और उन्नयन के 253 करोड़ रुपए की परियोजना की एनआईटी जारी की जा चुकी है। इस तरह, जयपुर शहर में केन्द्र प्रवर्तित इस योजना के अंतर्गत 2 हजार 624 करोड़ रुपए की स्वीकृत परियोजनाएं प्रगतिरत हैं। 

जोधपुर शहर में अमृत 2.0 के अंतर्गत लगभग 731 करोड़ रुपए के एसटीपी और सीवरेज लाइन मरम्मत एवं नई सीवर लाइनें बिछाने के कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि 725 करोड़ रुपए के जलापूर्ति एवं सीवरेज कार्य प्रगतिरत हैं। इसी तरह कोटा शहर में 700.87 करोड़, उदयपुर में 420.92 करोड़, सीकर में 404 करोड़ रुपए, भीलवाड़ा में 360.94 करोड़, भरतपुर में 299.95 करोड़, अजमेर में 396 करोड़, अलवर में 294.46 करोड़ एवं भिवाड़ी में 276.59 करोड़ रुपए की परियोजनाओं के कार्य करवाए जा रहे हैं।

जलाशयों को मिल रही नई जिंदगी

अमृत 2.0 में जलाशय पुनरुद्धार की 134 परियोजनाओं पर 505 करोड़ रुपए की लागत से काम किया जा रहा है। इनका उद्देश्य राज्य की ऐतिहासिक बावड़ियों, झीलों और तालाबों का पुनरुद्धार करना है, जो विरासत पर्यटन और भूजल पुनर्भरण दोनों की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। सुमेरपुर (पाली) में 23 करोड़ रुपए की लागत से वेस्टवाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण और उपचारित जल को जवाई नई में प्रवाहित करने की परियोजना, सिंहप्रस्थ सरोवर के पुनरुद्धार एवं विकास के कार्य करवाए जा रहे हैं। नाथद्वारा में 17.3 करोड़ रुपए की लागत से सिहाड़ और नाथूवास तालाब, बांसवाड़ा में 6.77 करोड़ रुपए से नाथेलाव और डायलाब तालाब के काम शुरू करवाए जा रहे हैं।  

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account