By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से मजबूत होगा चिकित्सा तंत्र, अब मोबाइल पर मिलेगा हेल्थ रिकॉर्ड
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से मजबूत होगा चिकित्सा तंत्र, अब मोबाइल पर मिलेगा हेल्थ रिकॉर्ड

Last updated: 12.11.2025 2:34 pm
Anjali Dadhich
Published: 12.11.2025

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत एवं तकनीकी नवाचारों के माध्यम से सुदृढ़ बनाया जा रहा है। इसी दिशा में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में राज्य में प्रत्येक नागरिक को बेहतर, पारदर्शी और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के उद्देश्य से इंटीग्रेटेड हेल्थ मैनेजमेंट सिस्टम (आईएचएमएस) में आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा आईडी) के उपयोग को अनिवार्य कर दिया गया है।

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में स्वास्थ्य सेवाओं को एकीकृत रूप से सुगम एवं सुलभ बनाने की दिशा में राजस्थान डिजिटल हैल्थ मिशन प्रारंभ किया गया था, जिसके तहत हर नागरिक की आभा आईडी बनाई जा रही है ताकि हर व्यक्ति का हैल्थ रेकार्ड सुरक्षित रहे और उसे उपचार लेने में किसी तरह की परेशानी नहीं आए। 

ओपीडी एवं आईपीडी पंजीकरण के समय बनाई जाएगी आभा आईडी-

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड ने बताया कि मुख्यमंत्री निःशुल्क निरोगी राजस्थान योजना (एमएनएनआरवाई) के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने वाले सभी नागरिकों का पंजीकरण अब आईएचएमएस में आभा आईडी के माध्यम से अनिवार्य रूप से किया जाएगा। सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक ओपीडी और आईपीडी पंजीकरण के समय मरीज की आभा आईडी बनाई और लिंक की जाए। इस निर्णय से हर नागरिक को ‘‘एक देश, एक स्वास्थ्य आईडी’’ के सिद्धांत के तहत गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

डिजिटल हैल्थ रेकार्ड की मिलेगी सुविधा-

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डॉ. अमित यादव ने बताया कि आभा आईडी (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) प्रत्येक नागरिक की एक विशिष्ट डिजिटल पहचान संख्या है, जो उसके सभी स्वास्थ्य रेकार्ड को एक ही स्थान पर सुरक्षित रखती है। इसके माध्यम से नागरिक अपने स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी को कभी भी, कहीं से भी देख सकते हैं और डॉक्टर से उपचार के समय अपनी सहमति से यह जानकारी साझा कर सकते हैं। इसके माध्यम से नागरिकों को डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड की सुविधा मिलेगी, साथ ही मरीज अपने स्वास्थ्य विवरण मोबाइल ऐप या पोर्टल के माध्यम से तुरंत देख सकेंगे। किसी भी अस्पताल या डॉक्टर के पास जाने पर मरीज की जानकारी सुरक्षित और अधिकृत तरीके से साझा की जा सकेगी, जिससे इलाज की प्रक्रिया तेज और सटीक होगी। पेपरलैस और पारदर्शी चिकित्सा व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। नागरिकों को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं और डिजिटल सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में आसानी होगी।

डेमोग्राफिक प्रमाणीकरण असफल तो ओटीपी से बनेगी आभा आईडी-

डॉ. अमित यादव ने बताया कि यदि किसी कारणवश डेमोग्राफिक प्रमाणीकरण असफल हो जाता है तो मरीज की आभा आईडी ओटीपी प्रक्रिया के माध्यम से बनाई जाएगी। साथ ही, अस्पतालों को ‘स्कैन एंड शेयर’ प्रणाली को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया है, ताकि पंजीकरण की प्रक्रिया तेज और सहज हो सके।

शत प्रतिशत आभा लिंक्ड पंजीकरण के निर्देश, अब तक 6.37 करोड़ आभा बनाकर राजस्थान देश में तीसरे स्थान पर-

डॉ यादव ने बताया कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे रोगी के ओपीडी एवं आईपीडी पंजीकरण के समय 100 प्रतिशत आभा आईडी बनाएं। राज्य में अब तक 6.37 करोड़ से अधिक आभा आईडी बनाई जा चुकी है। इस दृष्टि से राजस्थान देश में तीसरे स्थान पर है। शेष नागरिकों की भी आभा आईडी बन जाने से उन्हें हेल्थ रेकार्ड मोबाइल पर मिल सकेंगे। यह पहल राजस्थान में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के सफल क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और नागरिकों को सुलभ, सुरक्षित एवं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार की बड़ा कदम है।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account