राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर भारत में यूनिसेफ की प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ्रे ने मुलाकात की। इस दौरान महिला एवं बाल विकास, पोषण, शिक्षा और बाल अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण सुधार और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया। दोनों पक्षों ने राज्य में बच्चों और महिलाओं के समग्र विकास के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई।


