By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किसानों को दी बड़ी राहत,एमएसपी पर गेहूं खरीद की अवधि 19 जून तक बढ़ाई,28.50 लाख मीट्रिक टन गेहूं की होगी खरीद
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किसानों को दी बड़ी राहत,एमएसपी पर गेहूं खरीद की अवधि 19 जून तक बढ़ाई,28.50 लाख मीट्रिक टन गेहूं की होगी खरीद

Last updated: 13.06.2026 1:44 pm
Anjali Dadhich
Published: 13.06.2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने रबी विपणन सीजन 2026-27 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की अवधि बढ़ाकर 19 जून, 2026 तक कर दी है। ऐसे सभी पंजीकृत किसान, जिनका गेहूं अभी तक नहीं बिक पाया था, अब 19 जून तक अपनी उपज समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार संवेदनशील निर्णय ले रही है। इसी क्रम में प्रदेश में गेहूं खरीद लक्ष्य 23.50 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 28.50 लाख मीट्रिक टन किया गया है। अब तक 3 लाख से अधिक किसानों से 25.90 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। इसके साथ ही किसानों को 2 हजार 585 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी के अतिरिक्त 150 रुपये प्रति क्विंटल बोनस राज्य सरकार की ओर से दिया जा रहा है। इस तरह किसानों को प्रति क्विंटल 2 हजार 735 रुपये का कुल भुगतान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्णय के फलस्वरूप राजस्थान उन अग्रणी राज्यों में शामिल है जहां किसानों को गेहूं का सर्वाधिक मूल्य प्राप्त हो रहा है। अब खरीद अवधि बढ़ाने से किसानों को अपनी उपज उचित मूल्य पर बेचने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि किसान समृद्ध होगा तभी देश समृद्ध होगा। इसी सोच के अनुरूप डबल इंजन सरकार किसानों की फसल का उचित मूल्य सुनिश्चित करने, खरीद प्रक्रिया को सरल बनाने तथा कृषि क्षेत्र को अधिक सशक्त करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य सरकार ने संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप खरीद कार्य संचालित हो तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही उपार्जित गेहूं के सुरक्षित भंडारण की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account