मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को सांगानेर के बिलवा स्थित राधा स्वामी सत्संग केन्द्र पहुंचकर हुजूर जसदीप सिंह गिल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राधा स्वामी सत्संग (ब्यास) के संरक्षक गिल का शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर विधायक फूल सिंह मीना सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।


