By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: मुख्य सचिव वी श्रीनिवास का बड़ा फैसला -सरकारी कार्यक्रम अब होटलों में नहीं, सरकारी भवनों में ही होंगे
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

मुख्य सचिव वी श्रीनिवास का बड़ा फैसला -सरकारी कार्यक्रम अब होटलों में नहीं, सरकारी भवनों में ही होंगे

Last updated: 09.04.2026 5:39 pm
Anjali Dadhich
Published: 09.04.2026

राजस्थान सरकार ने सरकारी खर्चों में पारदर्शिता और बचत को लेकर बड़ा कदम उठाया है। मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने नया सर्कुलर जारी करते हुए सभी सरकारी विभागों को निर्देश दिया है कि अब छोटे-बड़े सभी सरकारी आयोजन होटलों और निजी स्थानों पर आयोजित नहीं किए जाएंगे। विशेष परिस्थितियों को छोड़कर सभी बैठकें, सेमिनार, प्रदर्शनियां और समारोह केवल सरकारी भवनों में ही आयोजित होंगे।

जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, जहां तक संभव हो, सभी कार्यक्रम सरकारी संस्थानों के ऑडिटोरियम और कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किए जाएं। इसका उद्देश्य सरकारी संसाधनों का बेहतर उपयोग करना और अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाना है। सरकार का मानना है कि सरकारी भवनों में पहले से ही सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं, ऐसे में निजी स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करना आर्थिक रूप से उचित नहीं है।

हालांकि, यदि किसी विशेष परिस्थिति में होटल या निजी स्थान पर कार्यक्रम आयोजित करना जरूरी हो, तो इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली एक कमेटी से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। इस कमेटी में वित्त विभाग के एसीएस या प्रमुख सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के प्रमुख सचिव और संबंधित विभाग के एसीएस या प्रमुख सचिव शामिल होंगे।

सर्कुलर में यह भी स्पष्ट किया गया है कि राज्य के विभिन्न सरकारी विभाग, निगम, स्वायत्तशासी संस्थाएं और सार्वजनिक उपक्रम (PSUs) समय-समय पर कई कार्यक्रम आयोजित करते हैं। इन आयोजनों के लिए पहले से ही कई सरकारी संस्थानों में आधुनिक सुविधाओं से लैस हॉल उपलब्ध हैं।

इनमें Rajasthan International Centre (RIC), Constitution Club, Indira Gandhi Panchayati Raj Institute (IGPRS), HCM Rajasthan State Institute of Public Administration (HCM RIPA) और State Institute of Agricultural Management (SIAM) जैसे संस्थान शामिल हैं।

सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक सुधार और वित्तीय अनुशासन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इससे न केवल सरकारी खर्चों में कमी आएगी, बल्कि सरकारी परिसरों का बेहतर उपयोग भी सुनिश्चित होगा।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account