By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने यूनेस्को वर्ल्ड हैरिटेज सिटी के संर्वधन, सरंक्षण सौन्दर्यकरण के लिए धरातल पर मिशन मोड पर कार्य करने के निर्देश
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने यूनेस्को वर्ल्ड हैरिटेज सिटी के संर्वधन, सरंक्षण सौन्दर्यकरण के लिए धरातल पर मिशन मोड पर कार्य करने के निर्देश

Last updated: 01.04.2026 1:20 pm
Anjali Dadhich
Published: 01.04.2026

मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने परकोटे के विभिन्न स्थानों, हवेलियों, मंदिर का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति जानी। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने परकोटे की संकरी गलियों में पैदल दौरा कर वास्तविक स्थिति को करीब से देखा तथा विरासत स्थलों की वर्तमान दशा का गहन अवलोकन किया।

परकोटे की हैरिटेज इमारतों, मंदिरों, नाटाणियों की हवेली, खजाने वालों का रास्ता, जैमिनी बिल्डिंग, दिगम्बर जैन मंदिर, राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट, हैरिटेज वॉक वे, मणिहारों का रास्ता सहित विभिन्न स्थानों का जायजा लिया। इस दौरान शासन सचिव रवि जैन, संभागीय आयुक्त वी. सरवण कुमार, आयुक्त डॉ. गौरव सैनी, उपायुक्त (स्वास्थ्य) मृणाल कुमार, अतिरिक्त आयुक्त नरेन्द्र कुमार बंसल, एटीपी आकाश कुमावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

मुख्य सचिव ने सबसे पहले नाटाणियों की हवेली का निरीक्षण किया। वहां संचालित कोतवाली थाने का निरीक्षण करते हुए वर्षो पुराने संधारित अभिलेखों को भी देखा और इमारत के संरक्षण की शीघ्र कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके बाद मुख्य सचिव खजाने वालों का रास्ता पहुंचे, जहां खजाने वालों की हवेली तथा जैमिनी बिल्डिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने ऐतिहासिक जानकारी लेकर हवेली को सरंक्षित करने के भी निर्देश दिए। इसके पश्चात मणिहारों का रास्ता स्थित दिगम्बर जैन मंदिर, सांगो का रास्ता स्थित राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट और हैरिटेज वॉक—वे का भी निरीक्षण किया।

मुख्य सचिव ने बताया कि जयपुर एक ऐतिहासिक शहर है। यह हमारी समृद्ध संस्कृति और विरासत का जीवंत प्रतीक है। इसकी पहचान को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके सौन्दर्य एवं हैरिटेज को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता है। परकोटे को सरंक्षित करने और यूनेस्को वर्ल्ड हैरिटेज सिटी का टैग बनाये रखने हेतु इसके संवर्धन, संरक्षण और सौन्दर्यकरण के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। 

मुख्य सचिव ने नगर निगम मुख्यालय में अधिकारियों की ली बैठक- 

निरीक्षण के पश्चात् मुख्य सचिव ने नगर निगम के ई.सी. मीटिग हॉल में जोन एवं मुख्यालय उपायुक्तों, अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में मुख्य सचिव ने जोन उपायुक्तों से उनके कार्यो की जानकारी ली तथा हैरिटेज सैल द्वारा बनाई गई पीपीटी से धरोहर संरक्षण, संर्वधन, सौन्दर्यकरण के लिए अब तक किए गए कार्यो तथा वर्तमान में किए जा रहे कार्यो के बारे में जानकारी ली।

मुख्य सचिव ने परकोटे के सरंक्षण, संर्वधन, यूनेस्को वर्ल्ड हैरिटेज टैग को बनाए रखने के दिए निर्देश-

1. मुख्य सचिव ने अनाधिकृत रूप से लगी हुई केबल को हटाने तथा हैरिटेज क्षेत्र में खराब पड़ी लाईट को ठीक करने तथा फसाड़ लाईटिंग ठीक करने के निर्देश दिए। 

2. स्पेशल एरिया हैरिटेज प्लान बनाने के कार्य अतिशीघ्र किए जाएं।  

3. हैरिटेज सैल को अधिक सक्रिय, उत्तरदायी एवं परिणान्मुख बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।  

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account