By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने रविवार को आमेर महल का किया भ्रमण 
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने रविवार को आमेर महल का किया भ्रमण 

Last updated: 18.05.2026 12:42 pm
Anjali Dadhich
Published: 18.05.2026

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने रविवार को आमेर महल का भ्रमण किया। इस दौरान सचिव पर्यटन, कला एवं संस्कृति, पुरातत्व शुचि त्यागी भी उपस्थित रही। 

मुख्य सचिव ने सर्वप्रथम आमेर की आराध्य देवी शिला माता के दर्शन किये। इसके पश्चात् आमेर महल का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान गत वर्ष में आमेर भ्रमण करने वाले पर्यटकों की कुल संख्या लगभग 22 लाख 82 हजार जिसमें विदेशी पर्यटक लगभग 2 लाख 70 हजार एवं 6,270 प्रतिदिन औसतन पर्यटकों की संख्या को देखकर पर्यटकों को आने वाली समस्याओं की जानकारी ली गयी। पर्यटकों की संख्या को और बढ़ानें के लिए सकारात्मक प्रयास करते हुए पार्किंग को पूर्णतः विकसित एवं व्यवस्थित करने एवं आमेर महल तक आने वाले रास्तों एवं शौचालय आदि मूलभूत सुविधाओं और अधिक विकसित करने के निर्देश प्रदान किये।

SASCI केन्द्रिय परिवर्तित योजना के तहत् चल रहे 25.5 करोड़ के कार्यों जैसे- परियों के पास स्थित खाली जमीन पर पार्किंग विकास, प्राचीन आमेर महल, खेड़ी गेट से पितलिया भवन वाली रोड़, भारमल की छतरियाँ एवं अन्य कार्य तथा बजट घोषणाओं के 4.02 करोड़ के तहत् चल रहे मानसिंह महल के कार्यो का निरीक्षण किया और चल रहे कार्यों पर संतुष्टि व्यक्त की।

मानसिंह महल में चल रहे संरक्षण के कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया एवं संरक्षण कार्य के दौरान निकाले गये कंगूरों को सराहा। साथ ही मानसिंह महल स्थित छज्जे की टोड़ियों पर स्थित भित्ति चित्रों के संरक्षण हेतु जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये।

आमेर महल स्थित सिंहपोल, गणेशपोल, भोजनशाला आदि में स्थित भित्ति चित्रों के संरक्षण हेतु  IGNCA एवं ADMA के मध्य हुए अनुबन्ध को सराहा।

बजट घोषणाओं के तहत् बनाये जाने वाले डिजिटल संग्रहालय के स्थान चयन की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक निर्देश दिये गयें

मुख्य सचिव ने पर्यटन विभाग को गाईडों के संबंध में और अधिक प्रशिक्षण देने के संबंध में निर्देशित किया ताकि गाईडों द्वारा जयपुर आने वाले पर्यटकों को सटीक एवं तथ्यपूर्ण जानकारी प्रदान की जा सकें।

मुख्य सचिव को पर्यटक गाईड महेश शर्मा द्वारा महल का भ्रमण करवाया गया। शीशमहल के अवलोकन के दौरान उसके स्थापत्य को देखकर मुख्य सचिव अभिभूत हुये एवं इनके संरक्षण के बारे में अत्यधिक सावधानी बरतने एवं उनके मूल स्वरूप को बरकरार रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश प्रदान किये गये।

भ्रमण के दौरान पंकज धरेन्द्र निदेशक, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, संयुक्त निदेशक पर्यटन राजेश शर्मा एवं राकेश छोलक अधीक्षक, आमेर महल एवं आमेर विकास एवं प्रबन्धन प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक (कार्य) एवं उनकी टीम उपस्थित रही।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account