By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: यह पुनीत कार्य समाज में नए उत्साह का संचार करने वाला और सामाजिक जीवन को सशक्त बनाने वालाःशिवराज सिंह चौहान
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

यह पुनीत कार्य समाज में नए उत्साह का संचार करने वाला और सामाजिक जीवन को सशक्त बनाने वालाःशिवराज सिंह चौहान

Last updated: 29.01.2026 1:38 pm
Anjali Dadhich
Published: 29.01.2026

केन्द्रीय कृषि, कृषक कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा दो दशकों से कन्या विवाह का पुण्य कार्य किया जा रहा है। यह कार्य हम सभी के लिए मिसाल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार महिला कल्याण के महायज्ञ को लेकर संकल्पित भाव से कार्य कर रही है।

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पाॅलिटेक्निक काॅलेज मैदान में भावना मेघवाल मेमोेरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित बीसवें सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

केन्द्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल द्वारा अपनी दिवंगत बेटी की स्मृति को अक्षुण्ण रखते हुए सैकड़ों बेटियों के जीवन में ज्योति प्रकाशित की है। उन्होंने बीकानेर को शौर्य और धैर्य की भूमि बताया तथा कहा कि यहां के लोग विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प पूरा करने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां के लोग दुनिया भर में अपनी कर्मण्यता से प्रेरणा दे रहे हैं।

केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि समाज में बेटे और बेटी के बीच कोई भेद नहीं हो। बेटी को बोझ नहीं समझें और उसके जन्म पर भी खुशियां बरसें। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा भी पहली बार विधायक बनने के साथ वर्ष 1991 में ही बेटियों के विवाह की व्यवस्था शुरू की, जो अब तक चल रही है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बनने केे बाद राज्य सरकार ने लाखों बेटियों का विवाह करवाया।

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ 55 लाख बेटियों को मिला और लाडली बहिना योजना ‘आधी आबादी को पूरा न्याय’ के ध्येय के साथ चलाई गई। उन्होंने कहा कि वर्तमान में केन्द्र सरकार, महिला कल्याण का महायज्ञ कर रही है। वर्तमान में देश में 3 करोड़ दीदियां लखपति बनी हैं। उन्होंने भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा बेटी की स्मृति में बेटियों के विवाह और बेटियों को सम्मानित करने के कार्य को महत्वपूर्ण बताया।

केन्द्रीय कृषि मंत्री ने विवाह के बंधन में बंधने वाली बेटियों का आह्वान किया कि वे अपने विवाह की वर्षगांठ पर पौधे लगाएं और इनकी देखभाल करें। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राजस्थान की सरकार द्वारा विवाहित बहनों का जीवन संवारने में कोई कसर नहीं आने दी जाएगी। इन बेटियों को लखपति दीदी बनाकर इन्हें आत्मनिर्भर करने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के नए सर्वे में पात्र पाए जाने वाले प्रत्येक परिवार को पक्का घर केन्द्र सरकार की ओर से उपलब्ध करवाया जाएगा।

केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि बीकानेर के अलावा श्रीगंगानगर, चूरू और हनुमानगढ़ कृषि प्रधान जिले हैं। इन जिलों में खेती के विकास की सभी संभावनाओं पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि छोटी जोत पर फायदे की खेती हो, इसके लिए प्रयास किए जाएं। उन्होंने कृषि के साथ पशुपालन, मछली पालन, भेड़ पालन, मधुमक्खी पालन आदि के लिए अभियान चलाए जाने की बात कही। श्री चौहान ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता और जीवन दाता है। केन्द्र सरकार द्वारा इनके कल्याण के लिए संकल्पबद्धता के साथ कार्य किए जा रहे हैं।

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा कि केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के नेतृत्व में भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा यह पुनीत कार्य समाज में नए उत्साह का संचार करने वाला तथा सामाजिक जीवन को सशक्त बनाने वाला है। ट्रस्ट द्वारा दिवंगत भावना मेघवाल की स्मृति बेटियों को आगे बढ़ाने के इस कार्य को हमेशा याद रखा जाएगा।

अजय टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गांव-गांव में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनएच 11 पर बीकानेर-फलौदी के बीच 848 करोड़ रुपए की लागत से होने वाला 160 किलोमीटर सड़क का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इसी प्रकार रायसिंहनगर-पूगल के बीच का 162 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य भी पूर्णता की ओर है। इससे क्षेत्र के लोगों को भरपूर लाभ मिलेगा।

केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री ने बीकानेर-सीकर के बीच फोर लेन सड़क के लिए डीपीआर बनवाने की बात कही और कहा कि इसकी संभावनाओं पर प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। उन्होंने बीकानेर-कोटपुतली सड़क के लिए भी विस्तृत कार्य योजना बनाने का कार्य जल्दी लिए जाने का विश्वास दिलाया।

केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा वर्ष 1999 से सामाजिक सरोकारों की विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। वर्ष 2007 से अब तक 599 बेटियों को सामूहिक विवाह समारोहों के दौरान विवाह बंधन में बांधा गया है। उन्होंने ट्रस्ट की अन्य गतिवधियों के बारे में बताया। उन्होंने लोकगीतों और कहावतों के माध्यम से बेटियों के सुखद जीवन की कामना की और उन्हें आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।

गुरु रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय महामंत्री तथा भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट से जुड़े श्री रवि शेखर मेघवाल ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने ट्रस्ट द्वारा अब तक आयोजित गतिविधियों के बारे में बताया और कहा कि इस वर्ष 61 जोड़ों को दाम्पत्य सूत्र में बांधने के साथ लगभग 350 प्रतिभावान बेटियों को सम्मानित किया गया है।

‘बेटियों को दिया आशीर्वाद, कहा-मामा की 61 भांजियां बंध रही दाम्पत्य सूत्र में’

इस दौरान केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दाम्पत्य सूत्र में बंध रही बेटियों को आशीर्वाद दिया और कहा कि आज श्री अर्जुन राम मेघवाल के प्रयासों से उनकी 61 भांजियां दाम्पत्य सूत्र में बंधी हैं। उन्होंने सम्मानित होने वाली मेघावी बालिकाओं को आगे बढ़ने की सीख देते हुए समाज एवं देश के लिए सकारात्मकता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

तीनों केन्द्रीय मंत्रीगणों ने नवविवाहित वर-वधुओं के बीच पहुंचकर उन्हें आशीर्वाद दिया। केन्द्रीय मंत्री ने विवाह मंडप का अवलोकन किया तथा समारेाह में आए हजारों लोगों को पंक्तिबद्ध तरीके से भोजन करवाने की व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान संस्कारों और परम्परागत व्यवस्था का ध्यान रखा जाना, अनुकरणीय है।

भावना दिग्दर्शिका का किया विमोचन—

समारोह के प्रारम्भ में केन्द्रीय मंत्रीगणों ने बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर तथा सुश्री भावना मेघवाल के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। अतिथियों ने ‘भावना दिग्दर्शिका’ का विमोचन किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों द्वारा केन्द्रीय मंत्रीगणों का अभिनंदन किया गया।

अतिथियों ने इस वर्ष के 51 हजार रुपए के भावना अवार्ड-2026 चार बालिकाओं को दिए। कक्षा दसवीं में प्रदेश में पहले स्थान पर आने वाली भरतपुर की चंचल जाटव, बारहवीं में जिले में पहला स्थान प्राप्त करने वाली बीकानेर की लता, दसवीं में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली ललिता तथा बीए तृतीय वर्ष में जयपुर के कनोडिया काॅलेज में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली तमन्ना को इस वर्ष का भावना अवार्ड दिया गया।

इसी प्रकार साक्षी प्रजापत, प्रतिज्ञा टाक, महक सोनी, हर्षिता दैया, कनक सुथार, मोनिका गहलोत, राधा तथा भारती रांकावत को इक्यावन सौ रुपए के सावित्री बाई फुले अवार्ड दिए गए। नोखा की मोनिका को संत गुरु रविदास अवार्ड, भूमि को महर्षि नवल अवार्ड, प्रांजल को बाबा लाधूनाथ अवार्ड, आयुषी बारिया को बाबा गाडगे अवार्ड, देविका आसेरी को संत बगदाराम अवार्ड तथा सुमन पुत्री शिशपाल को रमा बाई अवार्ड प्रदान किया गया। सभी प्रतिभावान बालिकाओं को इक्यावन सौ-इक्यावन सौ रुपए की नकद राशि पुरस्कार स्वरूप दी गई। समारोह में विभिन्न श्रेणियों में 350 से अधिक विद्यार्थियों का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन श्री ज्योति प्रकाश रंगा और श्री अशोक ने किया।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account