By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह का उदयपुर दौरा— शिक्षा और आत्मनिर्भरता से ही सशक्त भारत का निर्माण— राजनाथ सिंह
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह का उदयपुर दौरा— शिक्षा और आत्मनिर्भरता से ही सशक्त भारत का निर्माण— राजनाथ सिंह

Last updated: 03.01.2026 4:12 pm
Anjali Dadhich
Published: 03.01.2026

उदयपुर शहर में विद्या प्रचारिणी सभा द्वारा संचालित भूपाल नोबल संस्थान के 104वें स्थापना दिवस समारोह में  मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। 

समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मनुष्य अपने जीवन में अपनी कृतियों के कारण विभूषित होता है। उन्होंने स्वयं को मूल रूप से शिक्षक बताते हुए कहा कि उन्हें बच्चों से संवाद करने में विशेष आनंद की अनुभूति होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण का महत्व समझाते हुए कहा कि जब लक्ष्य तय कर लिया जाए तो उसकी प्राप्ति तक न तो विचलित होना चाहिए और न ही टूटना चाहिए।

रक्षा मंत्री ने विश्वविद्यालयों को ‘इंस्टीट्यूशन ऑफ इंस्टीट्यूशंस’ बताते हुए आत्मनिर्भरता को जीवन की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि आज भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सशक्त प्रयास किए जा रहे हैं।  शिक्षा और आत्मनिर्भरता से ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वाभिमान और अहंकार के अंतर को समझने की सीख देते हुए कहा कि स्वाभिमान की भावना अहंकार में नहीं बदलनी चाहिए। अहंकार से मुक्त होने पर ही अनंत सुख की प्राप्ति संभव है।

उन्होंने मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के महाराणा भूपाल सिंह को सच्चा देशभक्त बताते हुए कहा कि उनकी प्रतिबद्धता सदैव ‘इंडिया फर्स्ट’ रही। विलय के दौर में उनका स्पष्ट संदेश था ‘आई एम विद इंडिया।’ रक्षा मंत्री ने कहा कि आज का भारत अपने अतीत और महान संस्कृति पर गर्व करता है। यह तपोभूमि महान विद्वानों की जन्मस्थली रही है और प्राचीन काल से ही भारतीय ज्ञान प्रणाली अत्यंत समृद्ध रही है।

राजनाथ सिंह ने विद्यार्थियों को जीवन में बड़ा मन रखने और संकीर्ण सोच से दूर रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की सराहना करते हुए कहा कि यह नीति भारत की सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को बढ़ावा देती है तथा समग्र दृष्टिकोण विकसित करती है। उन्होंने कहा कि भारत में शिक्षक का सम्मान सर्वोच्च रहा है। उन्होंने कहा कि जीवन में जो झुकता है, वही उठता है। किसी भी राष्ट्र का भविष्य विद्यालयों और विश्वविद्यालयों की कक्षाओं में आकार लेता है। नई शिक्षा नीति का उद्देश्य ऐसे विद्यार्थी तैयार करना है, जो संकट आने पर डरें नहीं बल्कि समाधान खोजें। उन्होंने कहा कि आज देश के विश्वविद्यालय कुशल मानव संसाधन तैयार कर रहे हैं लेकिन ज्ञान के साथ विनय, चरित्र, धर्म और नैतिकता का होना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि नैतिकता से विहीन शिक्षा समाज के किसी काम नहीं आती।

उन्होंने व्हाइट कॉलर टेररिज्म को चिंताजनक बताते हुए शिक्षा व्यवस्था में इनोवेशन और टेक्नोलॉजी को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सीखना बंद कर देता है, उसकी प्रगति रुक जाती है, इसलिए अपने भीतर के विद्यार्थी को सदैव जीवित रखना चाहिए। ज्ञान के सही उपयोग के लिए विवेक आवश्यक है और जिसके पास ज्ञान के साथ विवेक होता है, वही समाज के लिए कल्याणकारी कार्य कर सकता है। अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने कहा कि रिसर्च का अंतिम लक्ष्य धरातल पर उपयोगी परिवर्तन लाना होना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी 15—20 वर्षों में भारत हथियारों के मामले में पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर बन जाएगा और वर्ष 2030 तक भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में वैश्विक पटल पर उभरेगा।

इससे पूर्व समारोह में संस्थान की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से रक्षा मंत्री का पारंपरिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने कहा कि मेवाड़ सदैव से देश-दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत रहा है।  चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी ने भूपाल नोबल्स संस्थान को ‘राष्ट्रनिर्माण की प्रयोगशाला’ बताते हुए कहा कि शिक्षा और सुरक्षा किसी भी देश की रीढ़ की हड्डी होती है। सरकार नई पीढ़ी को आदर्श और संस्कारवान बनाने की दिशा में कार्य कर रही है, इसी उद्देश्य से आगामी दिनों में महाराणा प्रताप की स्मृति में प्रदेशभर के विद्यालयों में विशेष आयोजन किए जाएंगे।

नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि महाराणा भूपाल सिंह के समय लिखित पुस्तकों में शिक्षा के मूल सिद्धांतों का उल्लेख मिलता है, जिससे उस दौर में भी शिक्षा के प्रति जागरूकता स्पष्ट होती है।  भारत सरकार ने शिक्षा पाठ्यक्रम में शामिल गलत ऐतिहासिक तथ्यों के सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। 

देश व समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को समारोह में भूपाल नोबल्स संस्थान की ओर से लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड भी प्रदान किए गए ।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account