By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • होम
  • देश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • दिल्ली
    • मुंबई
    • कोलकाता
    • चेन्नई
    • अन्य राज्य
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • जोधपुर
    • उदयपुर
    • कोटा
    • अजमेर
    • बीकानेर
    • अलवर
    • भरतपुर
    • पाली
    • सीकर
    • अन्य जिले
  • राजनीति
    • राज्य राजनीति
    • राष्ट्रीय राजनीति
    • चुनाव
    • विधानसभा
    • लोकसभा
    • राज्यसभा
  • बॉलीवुड
    • फिल्म समाचार
    • सेलिब्रिटी न्यूज़
    • बॉक्स ऑफिस
    • टीवी न्यूज़
    • रियलिटी शो
    • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • हॉकी
    • टेनिस
    • बैडमिंटन
    • अन्य खेल
  • शिक्षा
    • स्कूल न्यूज़
    • कॉलेज न्यूज़
    • परीक्षा परिणाम
    • प्रतियोगी परीक्षा
    • छात्रवृत्ति
    • करियर गाइड
  • रोजगार
    • सरकारी नौकरी
    • प्राइवेट जॉब्स
    • रिजल्ट न्यूज़
    • भर्ती अपडेट
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
Reading: राजनैतिक दलों के सुझावों का स्वागत, राज्यहित में मिलकर करेंगे कार्य – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
News

राजनैतिक दलों के सुझावों का स्वागत, राज्यहित में मिलकर करेंगे कार्य – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Last updated: 27.03.2026 2:16 pm
Anjali Dadhich
Published: 27.03.2026
Oplus_131072

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय में मध्यपूर्व एशिया क्षेत्र में उत्पन्न स्थिति से कच्चे तेल, गैस और फर्टिलाइजर की आपूर्ति के संबंध में आयोजित सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने सभी दलों के प्रतिनिधियों के साथ प्रदेश में तेल, गैस के प्रबंधन की स्थिति के बारे में चर्चा करते हुए सामूहिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने सभी दलों के साथ-साथ प्रदेश की जनता को आश्वस्त किया कि राजस्थान में पेट्रोल-डीजल, गैस एवं उर्वरकों की उपलब्धता पर्याप्त है तथा किसी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है। राज्य सरकार ने सतर्कता से काम कर व्यवस्थाओं को अधिक सुदृढ़, सक्रिय एवं प्रभावी बनाया है। 

राजस्थान फाउंडेशन ने प्रवासी राजस्थानियों को पहुंचाई मदद—

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मध्यपूर्व एशिया क्षेत्र में मौजूदा हालातों को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय में राजस्थान फाउंडेशन के 26 चैप्टर्स एवं देश-विदेश के 60 प्रवासी राजस्थानी एसोसिएशन्स, प्रवासी राजस्थानी कॉर्डिनेटर्स के साथ वीसी के माध्यम से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि हाल ही के दिनों में रियाद, कुवैत, बहरीन, दुबई जैसे देशों में राजस्थान फाउंडेशन के चैप्टर्स ने प्रवासी राजस्थानियों के सुरक्षित आवास, खाने जैसी बुनियादी आवश्यकताओं और वतन वापसी का सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार और राजस्थान फाउंडेशन आगे भी मध्यपूर्व एशिया के देशों में प्रवासी राजस्थानियों की हरसंभव मदद के लिए तैयार है।

तेल एवं गैस की राज्य एवं जिला टीमें कर रही प्रभावी निगरानी —

मुख्यमंत्री ने कहा कि तेल, गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने स्वयं समय-समय पर जिलाधिकारियों, संबंधित अधिकारियों, वितरण से जुड़े लोगों के साथ लगातार बैठकें की हैं। खाद्य मंत्री और मुख्य सचिव स्तर पर भी निरंतर समीक्षा बैठकें आयोजित की गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावी निगरानी और सतर्कता के लिए राज्य स्तर पर एक उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है। वहीं, जिला स्तर पर कलक्टर, पुलिस अधीक्षक, डीएसओ और तेल कंपनियों के नोडल अधिकारियों की टीमें भी गठित की गई हैं। समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 181, 112 और 14435 हेल्पलाइन नंबर चौबीस घंटे संचालित किए जा रहे हैं।

सुरक्षित पीएनजी नेटवर्क का करें व्यापक प्रचार-प्रसार—

मुख्यमंत्री ने सिटी गैस वितरण कंपनियों को घरेलू पाइप्ड नैचुरल गैस कनेक्शन देने में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल, होटल, रेस्टोरेंट जैसी वाणिज्यिक इकाइयों को नैचुरल गैस अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षित पीएनजी के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को यूरिया और डीएपी की पूर्ति के लिए केंद्र और राज्य सरकार तालमेल के साथ काम कर रही हैं। साथ ही, उन्होंने आमजन से एलपीजी के अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी के विरूद्ध कार्रवाइयों में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि घरेलू एलपीजी की डिलीवरी के लिए ओटीपी अनिवार्य कर दिया गया है। इसी प्रकार, डिलीवरी बॉय द्वारा ग्राहक की पासबुक में एंट्री करना अब अनिवार्य है।

सभी दल पूरी तरह राज्य सरकार के साथ—

विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं ने कहा कि वे पूरी तरह राज्य सरकार के साथ हैं। उन्होंने गैस एवं तेल प्रबंधन में केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए। इन सुझावों में जिला स्तर पर गैस एवं तेल वितरण की नियमित मॉनिटरिंग, पीएनजी नेटवर्क का तेजी से विस्तार और वैकल्पिक व्यवस्थाओं के संबंध में कार्ययोजनाएं आदि प्रमुख रहे।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, भाजपा विधायक श्रीचंद कृपलानी, कांग्रेस विधायक राजेन्द्र पारीक और रामकेश, बसपा विधायक मनोज कुमार, राष्ट्रीय लोकदल से विधायक डॉ. सुभाष गर्ग, निर्दलीय विधायक अशोक कुमार कोठारी, मुख्य सचिव वी श्रीनिवास सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। वहीं, संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल, सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग और भारत आदिवासी पार्टी के विधायक थावर चन्द वीसी के माध्यम से जुड़े। बैठक में मुख्य सचिव ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से प्रदेश में गैस एवं तेल आपूर्ति की जानकारी साझा की। 

राज्य सरकार एवं राजस्थान फाउंडेशन की मदद के लिए चैप्टर्स ने जताया मुख्यमंत्री का आभार—

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने जिस उद्देश्य से राजस्थान फाउंडेशन के चैप्टर्स का विस्तार और प्रवासी राजस्थानी दिवस मनाने का फैसला लिया था। वह अब सफलतापूर्वक साकार हो रहा है। वर्तमान में 26 चैप्टर्स प्रवासी राजस्थानियों को अपनी मिट्टी से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, 14 नए चैप्टर्स के गठन की प्रक्रिया से इसे ओर मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क, लंदन, सिंगापुर, दिल्ली, बेंगलुरू और गुहावाटी में संचालित चैप्टर्स के द्वारा महिला विंग शुरू करने की पहल अनुकरणीय है। इससे प्रेरणा लेकर सभी चैप्टर्स यूथ एवं महिला विंग का गठन करें। वीसी के माध्यम से आयोजित इस बैठक में दुबई, रियाद, सऊदी अरब सहित अन्य चैप्टर्स के अध्यक्षों ने फाउंडेशन की ओर से इन देशों सहित अन्य पड़ोसी देशोें में भी प्रवासी राजस्थानियों को पहुंचाई गई मदद की विस्तृत जानकारी दी। राज्य सरकार और राजस्थान फाउंडेशन की ओर से मिल रही मदद के लिए सभी चैप्टर्स ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मुख्य सचिव सहित मुख्यमंत्री कार्यालय, उद्योग एवं वाणिज्य व राजस्थान फाउंडेशन के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

[ruby_related total=5 layout=5]

Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quick Link

  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Top Categories

  • My Bookmarks
  • Customize Interests

Subscribe

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]

Great Rajasthan NewsGreat Rajasthan News
© Great Rajasthan News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account